(प्रवर समिति की रिपोर्ट के प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा में वृद्धि) - Page 98

83

श्री एल. कृष्णास्वामी भारतीः इस मामले में यह सदन प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं है। अध्यक्ष ने पहले ही कहा है कि यह मामला सदन के लिए नहीं है।

बाबू रामनारायण सिंहः अध्यक्ष का विनिर्णय कुछ भी क्यों न हो, मैं उसके विरोध में कुछ भी नहीं कह रहा। मैं अध्यक्ष के विनिर्णय के समक्ष नतमस्तक हूँ, परन्तु मैं इस सदन के इस विधिकरण को कानून बनाने की क्षमता अथवा प्राधिकार के संबंध में पूरे विश्व से कहने हेतु कृतसंकल्प हूँ। देश ने इस विधानसभा को विशेषाधिकार दिया है कि वह देश के संविधान का निर्माण करे। परन्तु जब तक यह संविधान पूरा नहीं हो जाता अथवा कार्यशील नहीं हो जाता, तब तक सरकार अपना कार्य करती रहेगी। विदेशी शासकों के साथ खिचड़ी जैसा समझौता किया गया था कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि इस देश के प्रशासन के लिए आवश्यक बजट और अन्य महत्वपूर्ण कानून इस सदन के द्वारा पारित किए जाएं। परन्तु जिस विधिकरण के विरुद्ध देश भर में काफी शोरगुल है, उस विधेयक को इस सदन के समक्ष बहस करने अथवा कानून बनाने के लिए नहीं लाना चाहिए।

जब मैं पुरुष के समान नारी की समानता के बारे में इस सदन के भीतर या बाहर शोर सुनता हूँ, तो मैं यह समझने में असफल रहता हूँ किख्...,

जनाब तजामुल हुसेनः क्या मैं माननीय सदस्य से यह पूछ सकता हूँ कि उन्होंने उस समिति की सदस्यता क्यों स्वीकार की, जब वे इस माननीय सदन की संरचना के विरोधी हैं।

बाबू रामनारायण सिंहः ऐसे अनेक लोग हैं जो उलझन में हैं। यह प्रवर समिति को भेजा गया था। इसका अर्थ यह है कि इस सदन ने विधिकरण के सिद्धांत को स्वीकार कर लिया है, किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि इस विधिकरण को प्रत्येक सदस्य ने स्वीकार कर लिया है अथवा विधिकरण के सिद्धांत को स्वीकार कर लिया है। इस विधिकरण में कई सिद्धांत निहित हैं, परन्तु जहां तक इस सदन का संबंध है कोई भी नहीं कह सकता कि सदन ने यह या सभी उपाय स्वीकार कर लिए हैं।

श्री एल. कृष्णास्वामी भारतीः अगर यह प्रवर समिति के पास भेजा गया था, तो इसका मतलब है कि समिति ने सभी सिद्धांत स्वीकार कर लिए हैं।

बाबू राम नामायण सिंहः मैं पुरुष और महिला की समानता के बारे में बात कर रहा था। हमारे शास्त्रों के अनुसार, पुरुष पूर्ण नहीं है और महिला भी पूर्ण नहीं है। हमारे शास्त्रों के अनुसार महिला को अर्धांगिनी कहा जाता है और इसीलिए आदमी भी पूर्ण नहीं है।ख्...,

एक माननीय सदस्यः आदमी को क्या कहा जाता है?

बाबू रामनारायण सिंहः आदमी भी आधा है। मैं आपको बता सकता हूँख्...,