हिंदू कोड - जारी - Page 105

90 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

एक ऐसा विषय है जिस पर अधिक बल नहीं दिया गया है। परम्परागत कानून में यह नहीं लिखा गया है। मैं उस विषय में भी रीति से बंधा हूँ।

v ijkg~

मैं कह रहा था कि मुझे तीन विषयों पर कतिपय आपत्तियाँ हैं और सिख यह नहीं चाहते हैं कि उन्हें इस सभा में प्रस्तुत हिंदू संहिता के अंतर्गत जबरदस्ती लाया जाये। पहले, मैंने विवाह और संबंध विच्छेद तथा इससे जुड़े तलाक का उल्लेख किया।

e ku u h;
v è; {k
hBk lhu

महोदय, जहाँ तक सिखों का संबंध है, उनके विवाह का यह साधारण तरीका है। हम इसे धार्मिक विवाह कह सकते हैं। इसमे ‘आनन्द’ विवाह के नाम से जाना जाता है। यह विवाह का साधारण और लौकिक तरीका है। वर-वधू गुरू ग्रंथ साहब के सामने बैठते हैं तथा यह प्रतिज्ञा करते हैं कि वे हमेशा के लिए साथ रहेंगे-निःसन्देह जब तक वे जिन्दा रहेंगे : तथा बाद में आराधना की जाती है। निस्सन्देह, मेरे मन में यह बात आ सकती थी कि इसे शामिल किया जायेगा और यह भी कि इसे हिंदू संहिता में नहीं रखा जायेगा। परन्तु मुझे भय है कि वास्तव में कुछ अभिप्रेत अर्थ मुझे प्रभावित करेंगे। कुछ संबंध ऐसे हैं जिनमें एक-दूसरे से विवाह करना मना है और सभ्य समाजों में इनका सख्ती से पालन होता है। परन्तु जहाँ तक हमारे समाज का संबंध हैं। यह सूची ज्यादा लम्बी नहीं है। वहाँ चचेरे, फुफेरे, मौसेरे भाई-बहनों की प्रायः आपस में शादी की अनुमति है। ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें पिता के पुत्र ने अपने फूफी की बेटी से अथवा अपने मौसी की बेटी से विवाह किया है तथा उन्हें निषेध नहीं माना गया है। मैं आपको बता दूँ कि आप अपने समाज को उसी दिशा में ले जा रहे हैं। हम आपसे बहुत आगे हैं। अभी तो आप उस रास्ते पर आ रहे हो, इस पर आप आश्चर्यचकित न हों। आप पुत्री को हिस्सा देने का प्रस्ताव कर रहे हो तो आप उसी रास्ते पर आएंगे आपको उसी दिशा में जाना होगा।

एक माननीय सदस्य : सिख जाटों के बारे में आप क्या कहेंगे?

सरदार हुकम सिंह : मैं जो भी कह रहा था, वह अधिकतर सिख जाटों से संबंधित है। मैं जिस परम्परा की बात कर रहा हूँ, वह जाटों में प्रचलित है तथा जाट ही उसका पालन करते है। 90 प्रतिशत सिख किसान हैं तथा वे गांवों में रहते हैं।

मैं कह रहा था कि आप इस विधेयक को पारित करना चाहते हैं जिसके माध्यम से पुत्री को भी हिस्सा मिलेगा। मैं यहाँ अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूँ तथा किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं चाहता हूँ कि लड़की को उसका हिस्सा