हिंदू कोड - जारी - Page 129

114 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री त्यागी : एक-एक करके।

श्री आर. के. चौधरी : एक समय में केवल एक; एक से अधिक नहीं। यहाँ पर यही कहा गया है। उन्होंने कोई आयु-सीमा नहीं रखी है। इस नई हिंदू संहिता के अंतर्गत 85 वर्ष की महिला एक 25 वर्ष के युवक के साथ विवाह कर सकती है। इस हिंदू संहिता में कोई संगत बात नहीं है। श्री देशबंधु गुप्त (दिल्ली) : और इसके विपरीत?

श्री आर. के. चौधरी : इसके विपरीत भी, मैं कहता हूँ कि इस हिंदू संहिता के रचयिता के लिए यह सुझाव देना अमानवीय है कि यदि आप विवाह करने के इच्छुक हो तो अन्य किसी भी आयु में दोबारा विवाह कर सकते हो।

e æk

श्री भारती एल. कृष्णास्वामी (मद्रास) : इसका खंड 2 से संबंध है?

माननीय अध्यक्ष : वह कहते हैं कि हिंदू संहिता विधेयक को इसे संहिता स्वेच्छा से अपनाने वाले व्यक्तियों के अलावा सभी व्यक्तियों पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। इसीलिए वह यह तर्क दे रहे हैं।

श्री आर. के. चौधरी : विचाराधीन खंड के संबंध में, मैं व्यक्तिगत रूप्प से यही चाहूँगा कि यह प्रावधान बदला नहीं जाना चाहिए। मेरे माननीय मित्र डॉ. अम्बेडकर अन्य कुछ सदस्यों ने इस प्रावधान में यह कहकर संशोधन की मांग की है कि यह संहिता हिंदू धर्म अपनाने वालों पर लागू होगी। किसी के लिए यह सिद्ध करना कठिन है कि वह धर्म से हिंदू है। ‘धर्म’ शब्द का क्या अर्थ है। ‘रिलीजन’ शब्द ‘रिलीजियों’ अर्थात् बंधन राष्ट्र से लिया गया है। क्या मैं यह कह सकता हूँ कि मैं धर्म से हिंदू हूँ? मैं यह कह सकता हूँ कि मैं हिंदू माता-पिता के घर पैदा हुआ हूँ और मैं हिंदू का पुत्र हूँ अर्थात् मैं हिंदू हूँ। यह कहना कठिन होगा कि मैं धर्म से हिंदू हूँ। हिंदू धर्म में उच्चतम मानदंड निर्धारित हैं। उन मानकों को देखते हुए यह पता चलता है कि जो अधिकांश लोग स्वयं को हिंदू कहते हैं, वे वास्तव में हिंदू नहीं हैं। मैं कह सकता हूँ कि मैं हिंदू हूँ; मैं चाहूँगा कि मेरे पास हिंदू कानून अथवा हिंदू संहिता लागू हो, परन्तु मैं स्वयं को धर्म से हिंदू नहीं कह सकता हूँ। मैं उस धर्म के सिद्धांतों को नहीं मानता हूँ। मैं कैसे कह सकता हूँ कि मैं धर्म से हिंदू हूँ? एक हिंदू से मांस खाने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। हिंदू धर्म के अनुसार, यह निषेध है। इस सदन में कई सदस्य ऐसे भी हो सकते हैं। जो अपने को हिंदू कहते हैं, परन्तु उक्त मानकों के अनुसार वे हिंदू नहीं हो सकते, जो अपने को इस तरह हिंदू कहते हैं। वे हिंदू विरोधी कार्य कर रहे हैं। फिर भी, वे हिंदू संहिता के अधीन आना चाहते हैं। यह कहना कि यह संहिता उन व्यक्तियों पर लागू होगी जो हिंदू धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हैं, इस शब्द