हिंदू कोड - जारी - Page 130

115

का गलत अर्थ निकालना होगा तथा यह सत्यनिष्ठा के सिद्धांतों के विरुद्ध होगा। मैं कहता हूँ कि यद्यपि मैं हिंदू नहीं हूँ, यद्यपि मैं हिंदू धर्म को मानने वाला नहीं हूँ, फिर भी हिंदू धर्म मानता हूँ तथा अपने को हिंदू कहता हूँ जब तक मैं कहता हूँ कि मैं हिंदू हूँ, हिंदू कानून अथवा हिंदू संहिता मेरे पर लागू हो सकती है। जब तक मैं अपने धर्म का त्याग नहीं करता, जब तक मैं कहता हूँ कि मैं हिंदू हूँ क्योंकि मैं अपने को हिंदू कहता हूँ, मैं हिंदू कानून के अधीन रहूँगा, जैसा कि मेरे मित्र श्री जसपत राय कपूर ने कहा, जब तक कोई व्यक्ति यह कहता है कि वह हिंदू संहिता के अधीन रहना चाहता है, तब वह केवल हिंदू संहिता के अधीन रहेगा। इसलिए, आप यह शर्त कैसे रख सकते हैं कि किसी व्यक्ति को धर्म से हिंदू होना चाहिए?

असम में, जनजातीय लोग हिंदू कानून के अधीन माने जाते हैं, वे हिंदू नहीं हैं। वे धर्म से हिंदू नहीं हैं। वे विवाह के लिए हिंदू धर्म में निर्धारित सिद्धांतों का पालन नहीं करते। वे हिंदू विवाह की एक ही वर्जित पीढ़ी का पालन नहीं करते। वे गोद लेने के सम्बंद्ध में उसी तरह के नियमों का पालन नहीं करते। फिर भी, उन्हें हिंदू कानून के अंतर्गत रखा जाता है क्योंकि कुछ मामलों में उनके पास कोई अन्य कानून नहीं है तथा अन्य मामलों में अपने को हिंदू मानते हैं। इसलिए जब ‘‘हिंदू धर्म मानना’’ और ‘‘धर्म से हिंदू’’ शब्दों का प्रश्न आता है तो मैं चाहूँगा कि पहले वाली शब्दावली का प्रयोग किया जाये।

अब मैं विषय के दूसरे पहलू पर आता हूँ जो धर्म परिवर्तन करने वालों से सम्बंधित है। डॉ. अम्बेडकर ने इस सम्बंध में स्वयं एक संशोधन रखा है। परन्तु जहां तक हिंदू धर्म का संबंध है। ‘धर्म परिवर्तन’ शब्द लागू नहीं होता है। मैं हिंदू धर्म में पुनः परिवर्तन की बात समझ सकता हूँ, यद्यपि मैं इसके बारे में अधिक नहीं जानता हूँ। हिंदू धर्म में परिवर्तन इसलिए नहीं है क्योंकि हिंदू धर्म दूसरे का धर्म परिवर्तन करने वाला धर्म नहीं है। हिंदू धर्म में परिवर्तन नहीं हो सकता है। हिंदू धर्म में रहने वाला तब तक हिंदू ही है जब तक वह स्पष्ट रूप से नहीं कहता कि वह हिंदू नहीं है। वह पारसी अथवा मुसलमान अथवा ईसाई अथवा यहूदी है। यह स्थिति लंबे समय से चली आ रही है। क्या डॉ. अम्बेडकर मुझे बताएंगे कि हिंदू धर्म में परिवर्तन करने के लिए क्या-क्या समारोह आयोजित किये जाते हैं?

डॉ. अम्बेडकर : प्रायश्चित।

vE csM dj

श्री आर. के. चौधरी : क्या किसी को हिंदू बनाया जा सकता है? क्या डॉ. ऐनी

p kSèk j

बेसेंट ने अपने को हिंदू बना लिया था? क्या डॉ. अम्बेडकर हिंदू धर्म में परिवर्तन का कोई उदाहरण दे सकते हैं?