145
सहभागी नहीं मानता हैं यदि इसमें उन्हें सहभागी माना जाता तो मुझे इसे स्वीकार करने में कोई कठिनाई नहीं होती। परन्तु माननीय मंत्री करार पर किये गये रिश्तों की बात कह रहे हैं तथा संस्कारों से जुड़ी हुई विवाह की पवित्रता को नकार रहे हैं। वह हमारे समाज में पश्चिम के करार पर आधारित रिश्तों को ला रहे हैं तथा इसे पंजीकरण के जरिये पूर्ण दृढ़ता से लागू कर रहे हैं। क्या हम धनी और निर्धनों के लिए विधान ला रहे हैं? यदि आप धनी लोगों के लिए विधान लाना चाहते हैं तो आप अपने वकीलों, अधिवक्ताओं आदि के साथ इसे लाओ......
श्री श्यामनंदन सहाय : ‘‘हैव्स’’ (धनी) से आपका अर्थ उनसे है जिनकी एक से अधिक पत्नियाँ हैं?
श्री बिश्वनाथ दास : मेरा उनसे कोई मतलब नहीं है। आप देहाती इलाके में जाइए। भारत गाँवों के लोगों को छोड़कर, बाकी लोग 10, 15 और कुछ मामलों में इससे भी कम आयु में शादी कर लेते हैं। अब आप इन सभी औपचारिकताओं के साथ पंजीकरण विभाग खोलने जा रहे हो जिससे यह प्रक्रिया और अधिक महंगी और जटिल हो जायेगी।
मैं अपने माननीय मित्र से यह जानना चाहूँगा कि इस मद के अंतर्गत राष्ट्र का कितना धन व्यय होने का अनुमान है। इस संबंध में मैं उन विधेयकों के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज करता हूँ। जिन्हें इस सदन में उनके लागू होने पर राष्ट्रीय खजाने पर पड़ने वाले व्यय भार की गणना किये बिना प्रस्तुत किया गया है। मैं पुरानी विधान परिषद का सदस्य रहा हूँ तथा मैं जानता हूँ कि हस्तांतरण नियमों के अंतर्गत, तत्कालीन गैर-जिम्मेदाराना सरकार का यह कर्त्तव्य था कि वह प्रत्येक विधेयक के वित्तीय प्रभावों का मूल्यांकन करें। मैं अपने माननीय मित्र से पूछता हूँ कि वह इस तरह के महत्वपूर्ण विधेयक के वित्तीय प्रभावों तथा इससे राष्ट्र के कोषागार पर पड़ने वाले भार के बारे में बताएं।
| v | è; | {k |
|---|
| e | g | ksn; |
|---|
| hBk | lhu |
|---|
आप चाहते हैं कि बहुत से मामलों में जिनका न्यायालय अपना निर्णय दे अर्थात् ऐसा कोर्ट जो मुन्सिफ कोर्ट से बड़ा हो। मुझे एक सदस्य होने के नाते इस विधेयक पर अपनी सहमति प्रकट करने के लिए कहा गया है। मुझे यह जानने का अधिकार है कि मुझे प्रत्येक मद के अंतर्गत कितनी धनराशि खर्च करनी होगी। आप पंजीकरण विभाग खोलने जा रहे हैं। आप विशेष विवाह न्यायालय स्थापित करने जा रहे हैं। मुझे यह जानने का अधिकार है कि अभी आप कितना खर्चा करने जा रहे हो तथा उसके बाद कितना और खर्चा होने का अनुमान है। मुझे ऐसा लगता है कि इस मद