151
श्री राज बहादुर : वह एक विशेष मामला था।
श्री एम. ए. आयंगर : मैं एक सामान्य मामले का भी उल्लेख करूँगा। मेरे मित्र
| vk | ;ax | j |
|---|
थोड़ा धैर्य रखें। कुची मेमन्स एक्ट, 1923 में यथासंशोधित - के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान हैं :
‘‘जो भी व्यक्ति निर्धारित प्राधिकारी को इस बात से संतुष्ट करता है -
(क) कि वह कुची मेमन है और वह स्वयं का प्रतिनिधित्व करता है।
(ख) कि वह 1872 के भारतीय करार अधिनियम की धारा 11 के आशय के अंतर्गत इकरार करने के लिए सक्षम है; और?
(ग) कि वह ब्रिटिश भारत में रहने वाला है; तथा
‘‘वह एक निर्धारित प्रपत्र में यह घोषणा करके इसे नियत अधिकारी के समक्ष दर्ज कर सकता है कि वह इस अधिनियम के लाभ प्राप्त करने का इच्छुक है। तथा इसके पश्चात् घोषणा करने वाला व्यक्ति और उसके नाबालिग बच्चे एवं उनकी संतानें उत्तराधिकार और बयौती के मामलों में मोहम्मडन कानून के अंतर्गत आ जायेंगे।’’
अब मेरे मित्र श्री राज बहादुर का तर्क इनके पक्ष को ही कमजोर कर देता है क्योंकि यह कानून सम्पूर्ण भारत के लिए नहीं था बल्कि यह विशेष रूप से एक विशेष समुदाय के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया था। यह धारा एक अनुज्ञात्मक प्रावधान है। कुची मेमन ही देश में अकेले मुसलमान नहीं हैं। जब इस समय 99.9 प्रतिशत मुसलमान शरीयत को मानते है जो कुची मेमनों के लिए विशेष प्रावधान क्यों किया जाना चाहिए? इसलिए, मेरे माननीय मित्र द्वारा बीच में बोले गये शब्द उनके हित के बजाए, दूसरों के हित में ज्यादा जाते हैं। इसके लिए एक ही उदाहरण पर्याप्त है। क्या आपके लिए मुझ पर बौद्ध धर्म लागू करना तथा मेरे लिए आप पर हिंदू धर्म लागू करना संभव है? उत्तराधिकार, विवाह, पैतृक संपत्ति आदि कानून एक ही सिद्धांत पर आधारित है, परन्तु यदि धर्म परिवर्तन करने वाला व्यक्ति उसके द्वारा धर्म परिवर्तन किये जाने से पहले प्रचलित पुराने कानून के अधीन रहना चाहता था तो उसे अन्य कानूनों में परिवर्तन की छूट दी गई थी। यद्यपि उसने धर्म परिवर्तन किया, उसे नयी कानूनी परम्पराओं में स्वेच्छा से परिवर्तन की छूट थी। उसमें किसी तरह की जबरदस्ती नहीं थी। परन्तु इस सुझाये गये संशोधन के बिना यह विधेयक एक ऐसा विधान होगा जिसे बलपूर्वक लागू किया जा रहा है और इससे अन्य लोग इसके अधीन आ जायेंगे। जहाँ तक हिंदुओं का सवाल है, यदि आप पुराने कानून से बाहर विवाह करना चाहते हैं, तो इसके लिए सिविल विवाह अधिनियम है। इसे