हिंदू संहिता : जारी - Page 263

248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

डॉ. देशमुख : रीति सम्मत विवाह में एक चीज बहुत ही आवश्यक है और इसे जरूरी हिस्सा माना जाता है वह है वर एवं वधू द्वारा अग्नि के सात फेरे लेना। मुझे इसके पीछे कोई कारण या औचित्य समझ में नहीं आता। यह काम क्या करता है? जहाँ तक विवाह का संबंध है यह कैसे सहायता पहुँचाता है?

श्री कामथ : यह प्रतीकात्मक है।

डॉ. देशमुख : ठीक इसी तरह....

माननीय सभापति : क्या माननीय सदस्य अपना भाषण जारी रखने वाले हैं?

डॉ. देशमुख : जी हाँ, महोदय, मैं कुछ ज्यादा समय लूँगा।

तत्पश्चात् सभा मंगलवार, 18 सितम्बर, 1951 के साढ़े आठ बजे तक के लिए स्थगित हो गई।