12 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
खंड-2 में
(1) उपखंड-1 में
( i ) भाग (अ) में हिंदुओं के लिए, ‘‘सभी मनुष्य जो हिंदू धर्म को मानते हैं’’
के स्थान पर ‘‘जो व्यक्ति धर्म से हिंदू हैं’’।
( ii ) भाग (ब) में ‘‘हिंदू धर्म’’ के स्थान पर हिंदू, बौद्ध, जैन या सिख
धर्म।’’
(2) उपखंड (4) हटाएँ।
| t | h#n~nh |
|---|
श्री नजीरुद्दीन अहमद : प्रस्ताव है कि :-
( i ) खंड 2 के उपखंड (1) के भाग (क) में हिंदुओं के लिए खंड में ‘‘सभी
व्यक्ति जो हिंदू धर्म को मानने वालों’’ के स्थान पर ‘‘व्यक्ति जो धर्म
से हिंदू है।’’
( ii ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ख) को हटा दिया जाए।
( iii ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ख) के स्थान पर ‘‘(ख) कोई भी
व्यक्ति जो धर्म से जैन है।‘‘
( iv ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ख) के स्थान पर विकल्प ‘‘(ख) कोई
भी व्यक्ति जो धर्म से जैन है।’’
( v ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ख) के लिए ‘‘जैन या सिख’’ के
स्थान पर ‘‘या जैन’’
| kjn | kj | gqd |
|---|
सरदार हुकम सिंह (पंजाब) : मैं प्रस्तावित करता हूँः-
‘‘खंड न में उपधारा (1) खंड-2 के अंतर्गत आए ‘सिख’ को हटाएं’’।
| t | h#n~nh |
|---|
श्री नजीरुद्दीन अहमद : प्रस्ताव है कि :-
( i ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ग) ‘‘अवैध’’ के बाद जोड़ें; ‘‘वह जिसकी आयु अठारह वर्ष हो गई है, अपने आप हिंदू है और’’
( ii ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (ग) ‘‘जिनके माता-पिता हिंदू हैं’’ के स्थान पर ‘‘जिनके माता-पिता हिंदू हैं या रहे हैं।’’
( iii ) खंड-2 के उपखंड (1) के भाग (स) ( ii ) के ‘‘हैं या रहे हैं’’ के बाद ‘‘वह अगर आयु अठारह वर्ष हो गई है, अपने आप हिंदू है।’’