हिंदू संहिता जारी.... खंड : 2 (संहिता की प्रयोज्यता) : जारी - Page 288

273

श्री ब्रजेश्वर प्रसाद (बिहार) : श्रीमान्, यहाँ व्यवस्था का प्रश्न है। क्या माननीय मंत्री जी के लिए सदन को अपना पेट दिखलाना संसदीय मर्यादा है?

श्री गाडगिल : ठीक है, खैर जो भी हो इसे समझा गया।

माननीय उपाध्यक्ष : मुझे प्रसन्नता है कि यह मुद्दा उठाया गया। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूँ कि किसी व्यक्ति ने क्या पहना है यह प्रश्न पूछना उपयुक्त नहीं है क्योंकि इससे अनावश्यक उलझन बढ़ती है।

श्री भट्ट : मैं एक चीज जानना चाहता हूँ। क्या यज्ञ के समय वह यज्ञोपवीत धारण कर सकते हैं?

श्री गाडगिल : मैं माननीय सदस्य की जिज्ञासा का समाधान करने को तैयार हूँ।

माननीय उपाध्यक्ष : एक विधेयक का समर्थन करने के लिए माननीय मंत्री को अपने यज्ञोपवीत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। वह इसे अपनाए रख सकते हैं और इसके साथ विधेयक का समर्थन भी कर सकते हैं।

श्री गाडगिल : कुछ वर्ष पहले जब मैं थाना जेल में था और जब मैंने वहाँ हिंदू धर्म के बारे में सोचना आरम्भ किया, मैंने सोचा कि मैं एक सच्चा ब्राह्मण नहीं हूँ और सिर्फ जनेऊ धारण करने मात्र से मैं सच्चा ब्राह्मण नहीं बन सकता और मैंने इसका परित्याग कर दिया। और मैं केवल उसी क्षण जनेऊ धारण करूँगा जब मैं एक सच्चा ब्राह्मण रहूँगा और मैंने यह तब किया जब मैंने सोमनाथ प्रतिष्ठापन समारोह में भाग लिया था।

उस समय मैंने कुछ क्षणों के लिए दैवी प्रेरणा महसूस की थी। उस समय मैंने अहसास किया कि वहाँ पर उपस्थित होकर मैं अत्यन्त ऊपर उठ गया हूँ और कुछ समय के लिए मैंने जनेऊ धारण कर लिया। बाद में मैंने इसे उतार दिया क्योंकि मैं सीधे स्वर्ग से जमीन पर आ गया था। मैं केवल उसी ब्राह्मण द्वारा जनेऊ धारण करने को उचित ठहराऊँगा जो गीता में बताए गए उन सभी महान आदर्शों का पालन करता है।

vLr Col2 Col3
vLr s;
vkt Col2 Col3
vkt k sZo

(निर्भयता, अहिंसा, चोरी न करना और सच्चाई इत्यादि। अन्यथा जनेऊ धारण करना और सभी तरह के उचित-अनुचित कार्यों में लिप्त रहना सही नहीं है।)

प्रश्न यह है कि क्या हम कोई भी परिवर्तन करने में सक्षम है। हिंदू समाज के