363
प्रकार की सम्पत्ति का प्रश्न नहीं था, बल्कि इसकी प्रयोज्यता के स्वरूप का था, कि इस विधेयक या इस स्वरूप के किसी भी विधेयक से पहले की तुलना में अब क्या आशायित हो सकता है। इसलिए मैं इस मामले के उस पहलू तक ही सीमित रहूँगा और सम्पत्ति प्रश्न नहीं उठाऊँगा।
उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्य ने दो घंटे ले लिए हैं और हमारे पास निपटाने के लिए कुछ और भी काम है। मेरा विचार था कि माननीय सदस्य अपनी बात का समापन कर रहे हैं और मेरा माननीय विधि मंत्री जी को बोलने के लिए आमंत्रित करने का विचार था। अब क्या मैं जान सकता हँ कि माननीय सदस्य और कितना समय लेंगे ? यदि माननीय सदस्य अपनी बात जल्दी समाप्त करना चाहते हों तो मैं आधे घंटे की बहस किसी और दिन के लिए स्थगित कर सकता हूँ। अब हमारे पास पन्द्रह मिनट और शेष हैं।
पंडित मालवीय : महोदय मेरे कुछ माननीय मित्र मेरी इस बात पर हंसेंगे, लेकिन
| kyo | h; |
|---|
मेरे लिए यह बता पाना मुश्किल है कि मैं कितनी देर और बोलूँगा। महोदय आप मुझ पर विश्वास करें कि मैं अपनी बात बढ़ाकर यह बहुत विस्तारपूर्वक पेश नहीं कर रहा हूँ। कुछ माननीय सदस्यों का कहना है कि मैं अपनी बात को लंबा खींच रहा हूँ। मैं केवल इतना भर कह सकता हूँ कि यदि उनमें से कोई भी मुझसे इस सदन के बाहर मिलने की कृपा करे और इन मुद्दों में से प्रत्येक पर मुझे अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने दें, तब वे समझ जाएंगे कि इनमें से प्रत्येक मुद्दे पर कहने को कितना कुछ है और किस तरह मैं सबसे महत्वपूर्ण बातों पर ही बोलने का प्रयास कर रहा हूँ। इसलिए ........
उपाध्यक्ष महोदय : क्या मैं जान सकता हूँ कि अपनी बात को पंद्रह मिनट में समाप्त करना माननीय सदस्य के लिए संभव है?
पंडित मालवीय : मुझे नहीं लगता है कि यह संभव होगा। महोदय मैं आपको
| kyo | h; |
|---|
बताना चाहता हूँ कि यहां मेरे सामने कागजों और पुस्तकों का ढेर पड़ा है, जिन्हें मैं अब तक छू भी नहीं सका हँ। मैं बड़ी ईमानदारी से कह रहा हूँ कि मैं अपने विचारों को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बातों तक ही सीमित रखने का प्रयास कर रहा हूँ। यदि मैं हर एक मुद्दे को विस्तार से उठाना चाहता, तो बात दूसरी थी। मैं सबसे महत्वपूर्ण बातों तक ही सीमित रहने का प्रयास करूंगा। मैं इस मामले को बड़ी गहराई और बड़ी शिद्दत से महसूस करता हूँ और यह विषय इतना महत्वपूर्ण और व्यापक है कि इसे आज समाप्त कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है। लेकिन महोदय, सब कुछ आपके ही हाथ में है।