हिंदू कोड-जारी - Page 394

379

है वह सामान्य शब्द पत्यौ से भिन्न है। यहां पर शब्द पतौ है। अब संस्कृत व्याकरण के नियमानुसार........

उपाध्यक्ष महोदय : यह आवष्यक नहीं है। माननीय सदस्य का अभिप्राय है कि यह गलत है।

पंडित मालवीय नहीं, नहीं। यह गलत नहीं है। मैं यह बता रहा था कि इस मामले में पति शब्द पति अर्थात् स्वामी के रूप में प्रयुक्त नहीं हुआ है परन्तु व्याकरण के नियमानुसार - यह मैं नहीं कह रहा हूँ परन्तु व्याकरण के नियमानुसार पति शब्द को आचारार्थे के अर्थ में ही प्रयुक्त किया जा सकता है। जब यह पति अर्थात् स्वामी के अर्थ में नहीं है तब सूत्र पतिः समास एवं, जो सामान्यतः प्रयुक्त होता है और पत्यौ बनता है, वह लागू नहीं होता और घि संज्ञा आती है और जब घि संज्ञा आती है तब सूत्र अच्च घेः लागू होता है और पति जमा ’ई’ मिलकर पता जमा हो जाता है और वृद्धि के नियम से यह पतौ हो जाता है। पाणिनी के संस्कृत व्याकरण में यह एक मान्य शब्द है, यहां यह इस रूप में प्रयुक्त हुआ है तो कुछ गलत नहीं है ; यह जहाँ यों ही, बिना विचार किए नहीं रखा गया है। परन्तु पत्यौ के स्थान पर प्रयुक्त पत्यौ का विशिष्ट अर्थ है और उस पतौ शब्द से अभिप्रेत है वह व्यक्ति जो पति होने जा रहा है, न कि वह व्यक्ति जो पति है। उस शब्द से यह अभिप्रेत है। अब जो मैंने कहा है उसे कोई चुनौती दे। व्याकरण हजारों वर्षों से है और किसी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया है; पतौ शब्द से पति अभिप्रेत नहीं बल्कि वह व्यक्ति अभिप्रेत है जो पति बनने वाला है। इस श्लोक का यह सही अर्थ पूर्णतः बदल जाता है........

प्रो. के. टी. शाह (बिहार) : यहां पर अनयु आता है।

cg kj

उपाध्यक्ष महोदय : पतिरन्यो विधीयते आता है। यह पति ही होना चाहिए।

पंडित मालवीय : मैं उस पर आ रहा हूँ। मुझे प्रसन्नता है कि यह प्रश्न आपने उठाया। प्रथमा में केवल एक सूत्र होता है, परन्तु सप्तमी में दो सूत्र होते हैं जो मैंने बताए थे, एक से पत्यौ बनता है और दूसरे से पतौ बनता है और दूसरी बात यह है कि अन्तर केवल पहले स्थान पर ही दिखाया जाना था ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जब विवाह की बात हो रही थी परन्तु दरअसल विवाह नहीं हुआ था, तब यह प्रश्न उठा था; जबकि दूसरे स्थान पर वह पति है जिसे इंगित किया जाना है। पति होने के लिए केवल एक उम्मीदवार को ही प्रस्तुत नहीं किया जाना है। अतः दूसरा पतीरन्यो विधीयते बिल्कुल सही है।

उपाध्यक्ष महोदय : जो पहले आता है अन्यो से वह भी अभिप्रेत है।