431
(घ) हिंदू धर्म में धर्मान्तरित व्यक्ति को ”धर्मांतरण से पूर्व उसके अधिकारों और देयताओं के अध्यधीन...
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : प्रश्न इस प्रकार है :
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
खंड 2 में निम्नलिखित परंतुक को जोड़ा जाएगा :
“बशर्ते यह भी कि उपर्युक्त खंडों में किसी बात के होते हुए भी यह कोड ऐसे किसी व्यक्ति पर लागू नहीं होगा, जब तक कि ऐसा व्यक्ति इस कोड के लागू होने के पांच वर्ष के भीतर और अवयस्क के मामले में ऐसे अवयस्क द्वारा वयस्क होने की आयु प्राप्त करने पर पांच वर्ष के भीतर अपना नाम इस बात का उल्लेख करते हुए कि वह इस कोड द्वारा नियत्रित नहीं होना चाहता है अथवा चाहती है, ऐसे प्राधिकारी के पास और ऐसे तरीके से पंजीकृत कराएगा, जिसे संसद द्वारा एतद्पश्चात् निर्धारित किया गया हो।”
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : प्रश्न इस प्रकार है :
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
खंड 2 में निम्नलिखित परंतुक जोड़ा जाएगा :
”बशर्ते यह भी कि इस धारा में किसी बात के होते हुए भी यह कोड किसी व्यक्ति पर लागू नहीं होगा जब तक कि वह इस कोड द्वारा नियंत्रित होने की अपनी इच्छा का उल्लेख करते हुए अपना नाम किसी ऐसे प्राधिकारी के पास और ऐसे तरीके से, जिसे निर्धारित किया गया हो, पंजीकृत नहीं कराता”
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : प्रश्न इस प्रकार है :
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
खंड 2 में निम्नलिखित परंतुक जोड़ा जाएगा :
”बशर्ते यह भी कि इस अधिनियम में किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी इस अधिनियम का कोई प्रावधान किसी व्यक्ति पर लागू नहीं होगा, जब तक कि वह जिस राज्य से संबंधित है, उसमें जनमत संग्रह नहीं कराया गया हो और उस राज्य का विधानमंडल तत्पश्चात् जनमत संग्रह के परिणाम के अनुसार यह निर्णय नहीं ले लेता है कि इस अधिनियम के उपबंध उस राज्य के निवासियों पर लागू होंगे।