हिंदू कोड-जारी - Page 486

471

उसमें 50 रुपये का जुर्माना दिया जाना है। लेकिन आजकल 50 रुपये की रकम कुछ भी नहीं है और वांछित सीमा तक इसका प्रभाव भी नहीं हो सकता है। और यदि कोई जुर्माना बढ़ाकर 100 रुपये करने का सुझाव देता है तो आप कहेंगे कि इसमें एकरूपता नहीं है। आज आप किसी चीज को बदलते हैं जो कल तक अच्छी समझी जाती थी तो एकरूपता कहां रह गई? इसलिए जहां तक एकरूपता का संबंध है तो हमें इस बात पर सहमत होना चाहिए कि अन्तर तो आएगा ही।

मैं संविधान का अनुच्छेद 13 उद्धृत करूंगा, यह स्पष्ट करने के लिए कि उसमें ”कानून” शब्द को कैसे परिभाषित किया गया है :

‘‘विधि के अन्तर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल रखने वाला कोई अध्यादेश, आदेश, अपविधि, नियम, विनियम, अधिसूचना, रूढि़ या प्रथा है।”

यहां ”भारत के राज्यक्षेत्र” से यह अभिप्रेत नहीं है कि पूरे भारत में कोई एक प्रथा लागू होगी। पूरे भारत में कोई एक आदेश लागू होगा। पूरे भारत में कोई एक आदेश या अधिसूचना लागू नहीं होगी। भारत सरकार प्रत्येक राज्य के बारे में वहाँ की परिस्थितियां के अनुसार अपनी नीति के बारे में निर्णय लेती है।

मैं आपको यह भी बताना चाहता हूँ कि ”प्रवृŸा विधि से क्या अभिप्राय है और इससे स्पष्ट होगा कि ”अन्तर” और ”एकरूपता” शब्दों से मैं क्या समझता हूँ।

”प्रवृŸा विधि” के अन्तर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में किसी विधानमण्डल अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस संविधान के प्रारम्भ से पहले ही पारित या बनाई गई विधि है जो पहले ही निरसित नहीं कर दी गई है, चाहे ऐसी कोई विधि या उसका कोई भाग उस समय पूर्णतया अथवा विशिष्ट क्षेत्रों में प्रवर्तन में नहीं है।”

इसीलिए मैं यह कहना चाहता हूँ कि यहाँ प्रयुक्त ”एकरूपता” शब्द कठिनाइयाँ उत्पन्न करेगा और कोई नुकसान नहीं होगा यदि इसे हटा दिया जाए। आखिरकार ”प्रथा” से हमारा क्या अभिप्राय है? हम सभी सुशिक्षित हैं और समझते हैं कि ”प्रथा” वह रूढि़ है जो हमारे पूर्वजों के समय से चलती आई है। आप कल तक प्रचलित कोई बात उद्धृत कर सकते हैं, जिसमें आज आपने कोई बदलाव किया है, लेकिन उस वजह से क्या हम उसे ”प्रथा” नहीं मानेंगे और क्या यह हमें प्रभावित नहीं करेगी? यह चाहे अर्थशास्त्रियों को प्रभावित करें परन्तु यह उचित नहीं है। इसलिए यदि आप ”प्रथा” शब्द लाते हैं और इसके अनुसार कुछ रियायत करते हैं तो इसे इस तरीके से रखा जा सकता है कि लोग इसके जरिए कुछ हासिल कर सकें।

विधि शब्दकोश में ”प्रथा” की परिभाषा इस प्रकार है :