475
भाग ( i ) से संबंघित संशोधन अब भाग ( ii ) से संबंधित हैं। अब मैं उन्हें बारी-बारी से सदन के सामने रखूँगा।
प्रश्न इस प्रकार है :
खंड 3 के भाग ( i ) में जिसकी संख्या बदलकर ( ii ) हो गई है, ”हिंदुओं में से“ शब्दों के स्थान पर “उन व्यक्तियों को जिन पर यह कोड लागू होता है” शब्द रखे जाएंगे।
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : प्रश्न इस प्रकार है :
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 |
|---|---|
भाग ( i ) में जिसे बदलकर भाग ( ii ) किया गया है, ”और एकरूपता“ शब्दों को हटाया जाएगा।
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : प्रश्न इस प्रकार है :
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 |
|---|---|
खंड 3 के भाग ( i ) जिसे बदलकर भाग ( ii ) किया गया है, में :
(क) पंक्ति 4 में आने वाले “समूह अथवा परिवार” शब्दों के बाद निम्नलिखित को जोड़ा जाएगाः
”अथवा कोई नियम जो अनुचित नहीं है और जिसे न्यायिक दृष्टि से वैध और किसी स्थानीय क्षेत्र, जनजाति, सम्प्रदाय, समूह अथवा परिवार के लिए बाध्यकारी माना गया है;’’ और
(ख) पहले परंतुक का लोप किया जाएगा।
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय : संशोधन सं. 413 को अस्वीकार किए जाने के मद्देनजर
| mi | kè; | {k |
|---|
| Col1 | Col2 |
|---|---|
संशोधन सं. 414 का प्रश्न नहीं उठता।
प्रश्न इस प्रकार है :
खंड 3 के भाग ( i ), जिसे बदलकर भाग ( ii ) किया गया, के प्रावधानों का लोप किया जाएगा।
प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।