हिंदू कोड-जारी - Page 594

579

कुछ सम्माननीय सदस्य : नहीं, नहीं, अवमानना नहीं है।

माननीय उपाध्यक्ष : इन बातों पर बहुत भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आखिरकार, संसद को भाषा के द्वारा ही चलना है और इसमें कोई संदेह नहीं, कि इसे संतुलित अवश्य होना चाहिए। उसमें लगभग कुल ग्यारह संशोधन हैं।

श्री श्यामनंदन सहाय : यह कम से कम एक घंटा लेंगे।

माननीय उपाध्यक्ष : जो घटित हो चुका है उसे देखते हुए, मैंने सोचा था कि हम इन संशोधनों पर जल्दी से चर्चा कर लेंगे। कुछ सम्माननीय सदस्य : नहीं, नहीं।

फिर साढ़े आठ बजे सोमवार, 24 सितम्बर, 1951 तक के लिए सदन स्थगित हो गया।