खंड 2 : (संहिता का प्रयोग) - Page 66

51

लो एक मुसलमान है जो आज हिंदू धर्म अपना लेता है। उसके बच्चे की स्थिति का प्रश्न आता है। क्या वह बच्चा जब वह पैदा हुआ उसके माता-पिता मुसलमान थे, आज हिंदू होगा क्योंकि, उसके पिता हिंदू हैं? इसीलिए मैंने खंड बदलने का प्रयत्न किया है। यद्यपि यह प्रारूप ही है, इसके बड़े प्रभाव होंगे। मेरा प्रस्ताव है इन छोटे बिन्दुओं पर सावधानी से विचार किया जाना चाहिए। प्रश्न उठता है, अगर एक व्यक्ति आज हिंदू धर्म परिवर्तित हो जाता है, तो क्या उसका बच्चा, जो एक ईसाई, मुस्लिम, यहूदी पिता के धर्म परिवर्तन से पहले धर्म के अनुसार हो सकता है, हिंदू होगा। यह एक गम्भीर संवैधानिक प्रश्न है और मैं आशा करता हूँ कि सदन इस पर गम्भीरता से विचार करेगा। लेकिन माननीय विधि मंत्री के लिए इन बिन्दुओं को ध्यानपूर्वक सुनना और उत्तर देना कठिन होगा, और सदन के लिए इन चर्चा और प्रतिवादों पर अमल करना। वास्तव में डॉ. अम्बेडकर कहेंगे, ‘‘मैं सभी संशोधनों का विरोध करता हूँ और सदन कहेगा हम आदरपूर्वक समर्थन करते हैं।’’

बहुत से माननीय सदस्य : कभी नहीं, कभी नहीं।

e kuu h;
ln L;

श्री नजीरुद्दीन अहमद : मेरा अगला संशोधन नं. 21 है मैं अपना तर्क दोहराऊंगा,

t h#n~nh
vg e

शर्त होगी कि एक व्यक्ति जिसके धर्म पर प्रश्न है, अगर अठारह वर्ष की आयु होने पर वह हिंदू है तो हिंदू है; क्योंकि अठारह वर्ष की आयु में वह विधिवत् कार्य करने का अधिकारी है, और अगर उसकी अठारह वर्ष की आयु हो गई वह अपना धर्म परिवर्तन कर सकेगा। इसलिए लड़के को अठारह वर्ष की आयु होने पर धर्म परिवर्तन का अधिकार दिया गया है। प्रारूपकार ने इस परिस्थिति पर विचार नहीं किया इसलिए मैं सदन को विचारार्थ यह संशोधन प्रस्तुत कर रहा हूँ।

अब मैं अपने अगले संशोधन नं. 23 पर आता हूँ वह इस प्रकार है :-

खंड-2 का उपखंड (1) का भाग (घ) के स्थान पर

‘‘(घ) हिंदू धर्म से धर्म परिवर्तन के उत्तरदायित्व और अधिकारों के रहते।’’

आप कहते हैं कि हिंदू धर्म परिवर्तनकर्ता हिंदू होगा। यह साधारण-सी बात है कि व्यक्ति को अंतश्चेतन और धर्म की स्वतंत्रता है और उसे अपने आप को हिन्दुत्व में परिवर्तन होने का पूरा अधिकार है। लेकिन परिवर्तित होने से पहले उसके जो अधिकार और उत्तरदायित्व थे उनका क्या होगा? मैं स्थिति स्पष्ट करूँगा। एक ईसाई शादी-शुदा आदमी है, आज हिंदू धर्म में परिवर्तित हो गया उसकी पत्नी का क्या होगा? क्या पत्नी का स्वतः ही तलाक हो जाएगा क्योंकि वह हिंदू नहीं है? एक हिंदू का एक ईसाई के साथ विवाह अवैध होगा। मैं मानता हूँ एक हिंदू धर्म में परिवर्तित हिंदू होगा। लेकिन परिवर्तन से पहले उसके जो अधिकार और उत्तरदायित्व थे।