हिंदू कोड - जारी - Page 97

82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

गोद लेने के संबंध में मैंने पहले ही कहा था और अब भी कहता हूँ कि पंजाब में परम्परागत कानून का पालन नागरिक संहिता पर आधारित है। इसका कोई वास्तविक महत्व नहीं है।

माननीय सभापति : क्या माननीय मंत्री भोजनावकाश के बाद अपनी बात जारी रखना चाहेंगे अथवा पांच मिनट के भीतर समाप्त कर देंगे?

पंडित ठाकुर दास भार्गव- मैं भोजनावकाश के बाद जारी रखना चाहूँगा।

तत्पश्चात् सभा ढाई बजे तक भोजनावकाश के लिए स्थगित हुई।

सभा भोजनावकाश के बाद ढाई बजे पुनः समवेत हुई।

kè; {k
e g ksn;
hBk lhu

पंडित ठाकुर दास भार्गव : महोदय, सभा स्थगित होने से पहले, मैं इस संहिता में निहित गोद लेने संबंधी प्रावधानों पर बोल रहा था। मैं कह रहा था कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि इस सभा में कई सदस्यों ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि हिंदू संहिता के स्थान पर नागरिक संहिता होनी चाहिए। हिंदू कानून के अंतर्गत गोद लेने से संबंधित कतिपय प्रावधानों को परम्परा द्वारा संशोधित किया गया है। वर्तमान स्थिति यह है कि गोद लेने की पुरानी पद्धति को काफी हद तक संशोधित कर दिया गया है और अब उसके स्वरूप की कई धारणाएँ जो पूर्णतः धार्मिक नहीं है। गोद लेने के मूल विचार में समा गई है। जो पुराना मत था कि गोद लेने की स्थिति में एक गोद लिया व्यक्ति गोद लेने वाले व्यक्ति का पुत्र हो जाता है। यह काफी हद तक समाप्त हो गया है। जहाँ तक पंजाब में गोद लेने का संबंध है, परम्परा के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को बिना समारोह के गोद लिया जा सकता है। यह तो पुरानी रोमन नामित-व्यक्ति पद्धति जैसा है। पंजाब में उत्तराधिकारी, परिवार का नाम बढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाता है ताकि किसी कमी से आयु में बड़े व्यक्ति को उत्तराधिकारी नियुक्त किया जा सके। गोद लेने की तथा हिंदू प्रणाली के अंतर्गत ऐसे समारोहों को आवश्यकता होती है। जब रिश्ते की मूल बातें हिंदू समाज के अंतर्गत गोद लेने की प्रणाली में थोड़ी अलग है।

श्री त्यागी : पंजाब में आपका पुत्र, आयु में आप से बड़ा भी हो सकता है?

पंडित ठाकुर दास भार्गव : वास्तव में, मेरे मित्र जो प्रश्न पूछ रहे हैं वह विषय से संबंधित नहीं है। जब मैंने उन शर्तों का जिक्र किया जिनके अंतर्गत एक व्यक्ति को उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाता है, तो उत्तराधिकारी की नियुक्ति संबंधी अधिनियम के द्वारा पुत्र पैदा नहीं किया जाता है बल्कि एक उत्तराधिकारी नियुक्त