15. भाग ‘ग’ राज्य (विधियाँ) विधेयक - Page 113

98 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न यह हैः

फ्कि कतिपय भाग ‘ग’ राज्यों में विधियों के विस्तार के लिए उपबंध करने के विधेयक पर विचार किया जाए।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

श्री हुसैन इमामः क्या मैं माननीय मंत्री से यह जान सकता हूँ कि उन्होंनेµउद्देश्यों और कारणों के कथन में यह स्पष्टीकरण क्यों नहीं दियाµसहमति की आयु कम कर दी गई है?

माननीय उपाध्यक्षः वे पहले ही बता चुके हैं।

डॉ. अम्बेडकरः मणिपुर के संबंध में परिवर्तन एक सम्मेलन के फलस्वरूप किए गए हैं जो गृह विभाग के प्रतिनिधियों और मणिपुर के मुख्य आयुक्त के मध्य आयोजित किया गया था। उन्हीं के द्वारा यह सुझाव दिया गया था कि ये परिवर्तन किए जाने चाहिए, यदि केन्द्रीय विधान का विस्तार किया जाना है।

माननीय उपाध्यक्षः इन क्षेत्रों में इस धारा को लागू करना अभी थोड़ा असामयिक है।

श्री हुसैन इमामः सहमति की आयु कम कर दी गई है।

माननीय उपाध्यक्षः संभवतः पुरानी विधि के अधीन सहमति की आयु को फिर से रखा गया है और इन सभी सुधारों का विस्तार उस क्षेत्र में करने की ईप्सा नहीं की गई है।

विधेयक में खंड 1 से खंड 4 जोड़े गए।

विधेयक में अनुसूची जोड़ी गई।

संक्षिप्त नाम और अधिनियम सूत्र विधेयक में जोड़े गए।

डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्ताव पेश करने की इजाजत चाहता हूँः

फ्कि विधेयक पारित किया जाए।य्

माननीय उपाध्यक्षः प्रस्ताव पेश किया गयाः

फ्कि विधेयक पारित किया जाए।य्

प्रो. रंगा (मद्रास)ः मुझे प्रसन्नता है कि माननीय मंत्री ने हमें यह जानकारी दी है कि संसद में उन्होंने ऐसी बातों का जब भी वे उनके समक्ष आएँ, अध्ययन करने के लिए और संसद की ओर से रखवाली के रूप में परामर्श देने के लिए एक स्थायी