3
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरा निवेदन है कि मूल अधिनियम और संशोधन अधिनियम के बीच एकरूपता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमें उसी पदावली को अपनाना चाहिए जिसका प्रयोग मूल अधिनियम में किया गया है।
श्री आर.के. सिघवा (म. प्रा. और बरारः साधारण)ः मैं यह जानना चाहूँगा कि यदि फ्ब्रिटिशय् शब्द का लोप कर दिया जाए तो क्या इसमें कोई विधिक कठिनाई है?
माननीय अध्यक्षः इसी बात की ओर तो विधि सदस्य ने संकेत किया है। मामले में गुण-दोष पर विचार किए बिना और विधि सदस्य के कथन पर प्रथम दृष्ट्या विचार करते हुए, मैं यह कह कर चर्चा को छोटी करता हूँ कि मैं इस संशोधन की इजाजत देने से इनकार करता हूँ।