211
नहीं होगी। हमारे पास अत्यधिक मतदाता हैं और प्रतिरूपण का पता लगाना बहुत ही मुश्किल-भरा काम होगा। इसकी सुरक्षा करने का एकमात्र तरीका यह है कि निशान लगाने का कोई ऐसा तरीका ढूँढा जाए जिससे कि जब मतदाता मतदान करने आए तो मतदान अधिकारी के लिए यह सुनिश्चित करना संभव हो जाए कि उसने पहले मतदान नहीं किया है।
इस विधेयक में साधारण उपबंध भी हैं। मैं देख रहा हूँ कि सदन के पास समय बहुत ही कम है। इस विधेयक को देखते हुए सदन को इस बात से राहत मिल सकती है कि हमारे पास बहुत बड़ी प्रवर समिति है। मैं नहीं समझता कि किसी विधेयक के मामले में इतनी बड़ी प्रवर समिति रही हो।
एक माननीय सदस्यः हिन्दू कोड को छोड़कर।
डॉ. अम्बेडकरः यदि मुझे ठीक याद है तो वह भी बहुत छोटी प्रवर समिति थी, किन्तु इस समिति में लगभग 31 सदस्य हैं।
एक माननीय सदस्यः वयस्क मताधिकार?
डॉ अम्बेडकरः मैंने लगभग वयस्क मताधिकार दे दिया है, दूसरे, जैसे मैंने कहा था, इसमे नीतिगत कोई प्रश्न अन्तर्गस्त नहीं है। ये प्रश्न केवल उन विधियों के प्रश्न हैं जो चुनाव में निष्पक्षता के लिए लानी हैं और परिणामस्वरूप, मैं यह प्रस्ताविक नहीं करता। जब सुझाव पर किसी प्रकार की आपत्ति उठाने के लिए जब प्रवर समिति की बैठक होगी। यह एक खुला मंच होगा। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि वे सदस्य भी जिन्हें प्रवर समिति में शामिल नहीं किया गया है, कोई सुझाव व्यक्तिगत तौर पर सीधे मुझे या प्रवर समिति को भेज सकते हैं। मैं इन सुझावों को प्रवर समिति के समक्ष रखूँगा और देखूँगा कि उन पर उचित ध्यान दिया जाए। महोदय, मैं पेश करता हूँ।
ऽप्रो रंगाः .........महोदय, मैं यह अनुभव करता हूँ कि सदस्य को इस बात का अवसर मिलना चाहिए कि वह कौन-सी सीट चाहता है और यदि यह घोषणा नहीं भी कर पाए, तब उस चुनाव को परिणाम जिसे पहले घोषित किया गया हो, उस सीट को वह सीट माना जाना चाहिए जिस पर उसका निर्वाचन हुआ है।
डॉ. अम्बेडकरः ऐसा है, उसे केवल निर्धारित अवधि के अन्दर त्यागपत्र देना होगा।
ऽसं. वा., खंड 7, भाग II, 22 दिसंबर, 1950, पृष्ठ 2295