221
डॉ. अम्बेडकरः यह राय का विषय है। मेरे मित्र श्री कामथ, जिनमें अत्यधिक ऊर्जा है और जिनका प्रशासिनक अनुभव भी काफी है, निस्संदेह यह सोचते हैं कि रजिस्टर को पूरा करने के लिए 6 माह काफी होंगे। जैसा कि सदन को अभी बता चुका है, बम्बई जैसी कार्यकुशल सरकार ने भी दंत चिकित्सकों का नाम इस रजिस्टर में दर्ज करने के लिए दो वर्षों की माँग की थी। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह सोचता हूँ कि रजिस्टर तैयार करने का दायित्व प्रांतीय सरकारों का है और इस तथ्य के मद्देनजर यह वांछनीय है कि इस सदन को उस चीज का अनुसरण करना चाहिए जो इस विषय पर प्रांतीय सरकारें व्यवहार्य सोचती हैं। वस्तुतः इनमें दो वर्ष, जैसा कि बम्बई सरकार ने माँग की थी, के स्थान पर इस अवधि को घटाकर एक वर्ष कर दिया है। हम एक वर्ष की अवधि के पक्ष में हैं जो मद्रास सरकार का मूल प्रस्ताव था। मैं नहीं सोचता कि इस विधेयक में दी गई अवधि को कम करना हमारे लिए संभव है।
श्री कामथः मैं यह मान लेता हूँ कि माननीय मंत्री के पास आंकड़े नहीं हैं।
डॉ. अम्बेडकरः कोई आंकड़े नहीं हैं।
माननीय अध्यक्षः यदि रजिस्टर पूरे नहीं हैं, तो वे सही आंकड़े कैसे दे सकते हैं?
डॉ. अम्बेडकरः इस संबंध में कोई रजिस्टर नहीं है और किसको पता है कि कौन दंत चिकित्सक है और कौन नहीं।
श्री कामथ का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया।
श्री सिधवाः मैं प्रस्ताव रखने की अनुमति चाहता हूँ।
खंड 3 को खंड 3 के उप-खंड (1) के रूप में याद रखें एवं निम्नांकित नया उप-खंड (2) जोड़ेंः (2) उक्त अधिनियम की धारा 49 की उप-धारा (1) में ‘तीन वर्षों’ शब्दों के बाद ‘इस अधिनियम के शुरू होने से या धारा 32 के अन्तर्गत औपचारिकताओं के पूरा होने पर, दोनों में, जो भी पहले हा’े, शब्द जोड़े जाएंगे।
डॉ. अम्बेडकरः जैसा कि मेरे मित्र श्री सिधवा ने कहा है यह संशोधन एक महत्वपूर्ण सिद्धांत को प्रभावित करता है, जो इस खंड के उपबंधों का आधार है, अर्थात् रजिस्टर संपूर्ण भारत में एक ही दिन प्रभावी होना चाहिए। यह मात्र शैक्षणिक रुचि का विषय नहीं है.............
श्री सिधवाः क्या यह इस अधिनियम में अधिकथित किया गया है?
डॉ. अम्बेडकरः तभी हमने शुरू से अब तक तीन अथवा दो वर्ष ही कहा है। अन्यथा हम भिन्न राज्यों के लिए भिन्न तारीखें निर्धारित करते। एकरूपता के सिद्धांत को बनाए रखना आवश्यक और वांछनीय है। सदन देखेगा कि यह पदधारण की पात्रता करता है। यह नहीं कहा जा सकता कि एक व्यक्ति एक विशेष राज्य में पदधारण के