27. सिविल प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक - Page 251

236 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

कि मुझसे कोई यह उम्मीद करेगा कि मैं इससे अधिक कुछ और कहूँ। माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्कि खंड 12 में, प्रस्तावित नई धारा 87-ख का लोप कर दें।य् प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया।

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्कि खंड 12 इस विधेयक का अंग बन गया है।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

खंड 12 को इस विधेयक में जोड़ दिया गया।

खंड 13 से 18 तक इस विधेयक में जोड़ दिये गये।

खंड 19 (विशेष उपबंध आदि)

संशोधन किया गया।

खंड 19 में पंक्ति 2 में आने वाले ‘की संहिता’ का लोप कर दें।

µ(डॉ. अम्बेडकर) यथा संशोधित खंड 19 को इस विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 20 इस विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 1 (संक्षिप्त नाम आदि)

संशोधन किया गयाः

खंड 1 के उप-खंड (1) में ‘1950’ के लिए ‘1951’ प्रतिस्थापित कर दिया जाए।

µ(डॉ. अम्बेडकर) यथा संशोधित खंड 1 विधेयक में जोड़ा गया।

शीर्षक एवं अधिनियमन सूत्र विधेयक में जोड़े गए।

डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्ताव रखने की अनुमति चाहता हूँः

फ्कि यथा प्रस्तावित यह विधेयक पारित किया जाए।य्

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्कि यथा प्रस्तावित विधेयक पारित किया जाए।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।