254 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री सिधवाः मेरे मित्र श्री सन्तानम ने कहा कि मेरे शब्दों में यद्यपि यह इरादा सम्मिलित नहीं था फिर भी इसमें अस्पष्टता है और मेरे माननीय मित्र डॉ.अम्बेडकर ने कहा कि हमारा उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा है। मैं भी सुरक्षा चाहता हूँ, परंतु उन्होंने आकार को सुरक्षा से जोड़ दिया है। मेरे माननीय मित्र श्री हुसैन इमाम से सही उदाहरण दिए हैं। मैं सन्तानम को बता दूँ कि कुछ जहाजों के मालिक जानबूझकर रैलिंग नीची रखते हैं और उसका परिणाम यह हुआ है कि अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
एक माननीय सदस्यः ‘जानबूझकर’ इसे नीचा क्यों रखते हैं?
श्री सिधवाः क्योंकि इससे लागत कम आती है। डैक यात्री समिति ने इस आधार पर संरचना तैयार की है। उदाहरण के लिए अनेक अन्य संरचनात्मक बिन्दु हैं, जहाँ
खराब लकड़ी का उपयोग किया जाता है। जिन्हें इस क्षेत्र का अनुभव रहा है, उन्होंने मेरे सुझाव के पक्ष में बोला है। दुर्भाग्यवश, मेरे मित्र डॉ. अम्बेडकर..........।
डॉ अम्बेडकरः मैंने बहुत यात्राएं की हैं.........।