266 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री कपूरः आपकी अनुमति से और यदि विधि मंत्री सहमत हो तो मैं यह सुझाव दूंगा कि ‘स्पष्टीकरण’ हटा दिया जाए।
डॉ. अम्बेडकरः नहीं, स्पष्टीकरण आवश्यक है। यह क्यों आवश्यक है मैं यह तब स्पष्ट करूंगा जब श्री कपूर अपने संशोधन को अन्य विधेयक के लिए रखेंगे।
यथासंशोधित खंड 2 इस विधेयक में शामिल कर लिया गया।
ऽऽमाननीय अध्यक्षः क्या माननीय मंत्री उत्तर देना चाहते हैं?
डॉ. अम्बेडकरः उत्तर की आवश्यकता नहीं है
माननीय अध्यक्षः प्रश्न है।
फ्कि खंड 1 इस विधेयक का भाग बन गया है।य्
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
खंड 1 विधेयक में जोड़ा गया।
शीर्षक और अधिनियमन सूत्र इस विधेयक में जोड़े गए।
डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्ताव रखने की अनुमति चाहता हूँः
फ्कि यथासंशोधित विधेयक पारित किया जाए।य्
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
ऽऽसं. वा., खंड 10, भाग II, 20 अप्रैल, 1951, पृष्ठ 7150