33. संविधान (प्रथम संशोधन) विधेयक - Page 326

311

धारा पर विचार करना होगा कि वे अलग तो नहीं हैं। यह बहुत भारी काम होगा और मेरे विचार में यह सम्भव नहीं है।

श्री कॉमथः इसके लिए एक समिति नियुक्त कर दीजिए।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इसका मतलब यह होगा कि इस विधेयक को स्थगित करना होगा।

अब मैं खंड 6 पर आता हूँ जिसका आशय अनुच्छेद 85 में संशोधन करना है। अनुच्छेद 35 में ‘सम्मन’ शब्द का प्रयोग किया गया है। इसमें कुछ कठिनाई पैदा हो गई है। ‘सम्मन’ शब्द का एक तकनीकी अर्थ है, अर्थात् सत्रावसान या समापन के बाद संसद की बैठक। इसके अन्तर्गत स्थगन के बाद संसद की बैठक का मामला नहीं आता। परिणाम यह है कि संसद समय-समय पर स्थगित होते हुए भी पूरे वर्ष बैठक में रह सकती है और यह कहा जा सकता है कि संसद को केवल एक बार सम्मन किया गया है, दो बार नहीं। अतः सत्रावसान होना चाहिए, ताकि एक नया सत्र हो सके। यह महसूस किया गया है कि इस कठिनाई को दूर किया जाना चाहिए, इसलिए इसके पहले भाग का लोप कर दिया गया है। केवल इस उपबंध को रखा गया है कि जब कभी भी संसद का सत्रावसान होगा, तो नया सत्र छह महीने के अन्दर बुलाया जायेगा। पुराने और नये अनुच्छेद में यही अन्तर है, अर्थात् सम्मन करने की बात अब नहीं है। संसद को एक बार, सम्मन किया जा सकता है और समय-समय पर किये जाने वाले अल्पकालिक स्थगनों के साथ यह जारी रह सकती है।

खंड (2) के बारे में दूसरी कठिनाई यह है कि कुछ लोगों का कहना है कि इस अनुच्छेद के अनुसार यह आवश्यक है कि दोनों सदनों का एक साथ सत्रावसान होना चाहिए, अलग-अलग समय पर नहीं। यह निस्संदेह संविधान का आशय नहीं था। संविधान का आशय तो यह था कि एक सदन को एक समय से बुलाया जाये और दूसरे समय और इसी तरह एक ही सत्रावसान एक समय में होना चाहिये और दूसरे का दूसरे समय में। इसे सम्भव बनाने के लिए ही खंड (2) में संशोधन किया गया है।

अनुच्छेद 87 के बारे में जिसे खंड 7 द्वारा संशोधित करना है, स्थिति इस प्रकार है। पुराने अनुच्छेद में यह व्यवस्था थी कि जब कभी संसद को सम्मन किया जायेगा, तो राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। अब चूंकि संसद केवल एक बार सम्मन की जायेगी और यह या तो सत्रावसान द्वारा या स्थगन द्वारा जारी रहेगी तो हमें इस उपबंध को बचाये रखने की आवश्यकता नहीं है। इसी तरह............

श्री कॉमथः यह सत्रावसान के बाद कैसे जारी रह सकती है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि इसका सत्रावसान हो जाता है तो इसे