454 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री नजीरुद्दीन अहमद (पश्चिम बंगाल)ः गणना सार्वजनिक रूप से होगी और परिणाम मालूम हो जायेंगे तथा समाचार-पत्रों में प्रकाशित हो जायेंगे।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जहां तक गणना का प्रश्न है, उसके लिए नियम हैं। फिर वाहनों के प्रयोग का जटिल प्रश्न है। विधेयक किसी उम्मीदवार को मतदाताओं को ले जाने के लिए कार अथवा अन्य प्रकार के वाहनों का प्रयोग करने की अनुमति नहीं देता, परन्तु यदि स्वयं मतदाता के पास कार है तो वह मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मत डालने के लिए उसका प्रयोग कर सकता है।
सेठ गोविन्द दासः क्या कोई मतदाता गाड़ी किराए पर ले सकता है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि वह पैसा खर्च करना चाहे तो ले सकता है। परन्तु माननीय सदस्य को इस प्रश्न पर चिंता है। उनका कहना है कि कोई भी उम्मीदवार इस उपबंध का उल्लंघन कर सकता है, कुछ रुपये मतदाता के हाथ में रखे और कहे कि फ्आप गाड़ी किराये पर ले लें, मैं उसका भुगतान करूंगा, अपना मत मुझे दें।य् इसलिए मेरे मित्रों का कहना है कि यह उपबंध निष्फल होगा। मैं इस संभावना से इंकार नहीं करता, परन्तु हमारे सोचने की बात यह है कि क्या इस उपबंध का उल्लंघन इतने बड़े पैमाने पर होगा कि इस विशिष्ट धारा को पूर्णतया निष्फल बना दें। मेरा उत्तर है कि यह सम्भव नहीं है। यह मेरा मत है। दूसरी ओर, हमें दो अन्य पहलुओं पर विचार करना हैµइस बारे में मैं बहुत स्पष्टता से कहूंगा। हम उपबंध कर रहे हैं कि हमारे मतदान केन्द्र किसी भी गांव से दो या तीन मील से अधिक फासले पर नहीं होने चाहिए। ऐसी स्थिति में, शायद गाड़ी का प्रयोग आवश्यक नहीं होगा। दूसरी ओर यह भी सही है कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें मतदान का अधिकार है और जो मतदान करना भी चाहते हैं, परन्तु वृद्धावस्था के कारण मतदान केन्द्र तक चल कर नहीं जा सकते। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो लंकड़े हैं या अन्य प्रकार से अपंग हैं, और मतदान केन्द्र पर चल कर जाने में असमर्थ हैं।
एक माननीय सदस्यः जैसे महिलाएं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि आप कहते हैं कि महिलाएं, तो हो सकता हैµपरन्तु भारत में स्त्रियाँ अपने पावं पर चलती हैं, इसलिए मुझे उनकी चिंता नहीं है।
डॉ. देशमुख (मध्य प्रदेश)ः इस सदन में हमारी बहनें क्या हैंµमहिलाएं या स्त्रियाँ?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इसका उत्तर तो वे ही देंगी।
इसलिए, जैसा मैंने कहा, इस प्रश्न पर निर्णय लेने में इन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना होगा। एक यह है कि हमारे मतदान केंद्र पहले की अपेक्षा अब कहीं निकट