34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 472

457

किसी भी राजनीतिक दल को ऐसे किसी मुद्दे पर भावुकता जगाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, जिसका लोगों की दिन-प्रति-दिन की समस्याओं से कुछ लेना-देना न हो।

श्री कामथः और राजनीतिक भावुकता?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः राजनीतिक भावुकता या उत्साह में कोई हर्ज नहीं है। राजीतिक भावुकता के अतिरिक्त किसी अन्य भावुकता की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इसलिए, यह एक अच्छा उपबंध है और इसमें दिए गये सुझाव मुझे स्वीकार हैं।

अब मैं प्रवर समिति की रिपोर्ट की अंतिम सिफारिश पर आता हूँ, जिससे कि दिलों में काफी बदमगजी पैदा हुई है। अर्थात् निर्वाचन-व्यय के विवरण के बारे में, कि इस विवरण में क्या-क्या खर्च शामिल किए जायें। श्री गोयनका ने यह मुद्दा अपने असहमति-टिप्पण में उठाया है। उनका कहना है कि यदि यह खंड अपने विद्यमान रूप में रहा गया, तो कोई राजनीतिक दल चुनावों में पैसा खर्च करने के लिए स्वतंत्र या हकदार नहीं होगा और उनके अनुसार ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए। राजनीतिक दल को चुनाव में पैसा खर्च करने की अनुमति होनी चाहिए, जिसे किसी उम्मीदवार कोµऔर यह सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैµअपने निर्वाचन-व्यय में दिखाने की आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है कि उनकी यह धारणा इसलिए बनी है कि निर्वाचन-व्यय का अर्थ समझने के बारे में उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है। प्रवर समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद, मैंने विस्तार से उन मामलों का अध्ययन किया, जो गत वर्षों में इंग्लैण्ड के निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गये हैं और मैं सदन को उसके कुछ निर्णयों के बारे में बताना चाहूंगा। इस प्रश्न पर विचार करते समय, पहली बात ध्यान देने योग्य यह है कि हमें पूर्ण रूप से स्पष्ट होना चाहिये कि किसी उम्मीदवार के ‘निर्वाचन व्यय’ का अर्थ क्या है। निर्वाचन-व्यय का अर्थ है ‘निर्वाचन प्रारम्भ होने से निर्वाचन समाप्त होने तक की अवधि के दौरान किया गया व्यय।’

श्री कॉमथः प्रारम्भ का अर्थ नामांकन से है या मतदान से?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं उस पर आ रहा हूँ। यह उससे पूर्व हो सकता है।

इसलिए, हमें यह याद रखना चाहिए कि शब्द ‘निर्वाचन-व्यय’ का संबंध एक निश्चित अवधि से है, अर्थात्, निर्वाचन प्रारमभ होने से निर्वाचन समाप्त होने तक की अवधि। निर्वाचन प्रारम्भ होने से पूर्व किया गया व्यय निर्वाचन-व्यय में शामिल नहीं है।

श्री कॉमथः प्रारम्भ का क्या अर्थ है-नामांकन या मतदान?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं उस पर आ रहा हूँ। यदि आप मुझे आगे बढ़ने दें, तो मैं स्पष्ट करूंगा। स्वयं मैंने इस बात को समझने के लिए काफी समय और परिश्रम लगाया है।