34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 525

510 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह पहले ही निपटा दिया था। यह एक ऐसा संशोधन है, जिसे वह लगातार अध्यायों में परिवर्तन के उद्देश्य से प्रस्तुत कर रहे थे।

माननीय उपाध्यक्षः अब वे इसे प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।

श्री हुसेन ईमामः महोदय, इस समय संसदीय कार्य मंत्री स्वयं खड़े हुए हैं, जब कि अध्यक्ष महोदय भी खड़े हैं।

श्री आर.के. चौधरीः केवल छोटी मछलियाँ पकड़ ली जाती हैं।

माननीय उपाध्यक्षः बड़ी या छोटी मछलियों का प्रश्न न उठाएं।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं सोचता हूँ कि चौधरी को अपना ध्यान ज्यादा गंभीर मामलों पर देना चाहिए।

माननीय उपाध्यक्षः समय की दृष्टि से और यहाँ उठाए गए व्यवस्था के मुद्दे की दृष्टि से, मैं सोचता हूँ कि उन माननीय सदस्यों से, जो अपने संशोधन प्रस्तुत करना चाहते हैं, यह कहूँ कि वे कृपया खड़े हो जाएं।

अनेक माननीय सदस्यः नहीं, श्रीमन्।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं प्रस्तुत करने की अनुमति चाहता हूँः

खंड 28 के भाग (ग) में फ्जांच की तारीखय् शब्दों के स्थान पर फ्जाँच के लिए नियत तारीखय् शब्द प्रतिस्थापित करें।

इस संशोधन को प्रस्तुत करने के पीछे मेरा तर्क यह है कि फ्जांच की तारीखय् शब्द, अस्पष्ट हैं और जो शब्द मैंने सुझाए हैं, अर्थात् फ्जांच के लिए नियत तारीखय् ज्यादा स्पष्ट हैं।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे यह स्वीकार्य नहीं है।

माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न हैः

खंड 28 के भाग (ग) में फ्जांच की तारीखय् शब्दों के स्थान पर फ्जांच के लिए नियत तारीखय् शब्द प्रतिस्थापित करें।

प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं प्रस्तुत करने की अनुमति चाहता हूँ।

खंड 28 के भाग (घ) में फ्यदि आवश्यक होय् शब्दों के स्थान पर फ्जहाँ आवश्यक होय् शब्द प्रतिस्थापित करें।