34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 540

525

फ्कि यथासंशोधित खंड 345 विधेयक का भाग होगा।य्

प्रस्तावी अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 34, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 36 विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 37 (अन्य निर्वाचनों में नामांकन)

डॉ. अम्बेडकरः मेरे पास पूरक सूची सं. 3 के चार संशोधन सं. 26, 27, 30 और 31 है।

परिवहन और रेल राज्यमंत्री (श्री संथानम)ः खंड 37 (1) के अंतिम भाग में, फ्संविधान और अधिनियम के अधीन वह स्थान भरने के लिए चुने जाने के लिए अर्हितय् शब्द लिखे गए हैं। मैं यह सुझाव देना चाहता हूं कि फ्संविधान के अधीनय् शब्द का लोप किया जाए। यह पूर्णतः अनावश्यक प्रतीत होता है क्योंकि कोई भी संसदीय अधिनियम संविधान के उपबंधों पर अभिभावी नहीं हो सकता।

माननीय अध्यक्षः मैं यह सोचता हूँ कि यह प्रारूपकार पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वह इसकी जांच करे। मुझे इसका आशय अब भी स्पष्ट नहीं हैं।

डॉ. अम्बेडकरः यह कमोबेश प्रारूपकार का विषय है और प्रारूपकार समझता है कि स्पष्टता की दृष्टि से, कतिपय शब्दों को सम्मिलित किया जाना चाहिए। मैं समझता हूं कि उसकी इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

श्री संथानमः मैंने मात्र इस ओर संकेत किया है।

माननीय अध्यक्षः प्रारूपकार की सलाह के अनुसार अध्यक्ष को यह संशोधन करने का प्राधिकार है। हम अन्य संशोधनों पर कार्यवाही आरंभ करते हैं।

संशोधन किया गयाः

खंड 37 के उप-खंड (1) में पंक्ति 3 में आने वाले फ्सदस्यय् शब्द के स्थान पर फ्निर्वाचित सदस्यय् शब्द रखें।

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्

आगे संशोधन किया गयाः

खंड 37 के उप-खंड (2) में, पंक्ति 1 और 2 में आने वाले फ्विधानसभा के सदस्यय् शब्दों के स्थान पर फ्विधानसभा के निर्वाचित सदस्य या सदस्यय् शब्द रखें।

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्