34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 542

527

डॉ. अम्बेडकरः नहीं। मैं नहीं समझता कि इस संशोधन की इतनी आवश्यकता है।

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्कि यथासंशोधित खंड 37, विधेयक का भाग होगा।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 37, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 38 से 43 विधेयक में जोड़े गए।

खंड 44 (मतदान अभिकर्ता)

संशोधन किया गयाः

खंड 44 में, पंक्ति 4 में दूसरी बार फ्हो सकता हैय् शब्दों के पहले फ्या उसका निर्वाचन अभिकर्ताय् शब्द अंतःस्थापित करें।

µ¹पंडित ठाकुर दास भार्गवह्

पंडित ठाकुर दास भार्गवः अन्य संशोधन सं. 380 के संबंध में, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि कृपया इसे फिलहाल स्थगित कर दें। आपके द्वारा खंड 45 के निपटाने के पश्चात् यह संशोधन संगत होगा।

माननीय अध्यक्षः इसका यह अर्थ है कि हम अकेले इस खंड को छोड़ दें और

खंड 45 से निपटने के पश्चात् इससे निपटें।

डॉ. अम्बेडकरः इसे निपटाया जाए क्योंकि यह समय से संबंधित है।

माननीय अध्यक्षः तब, इस समय मैं खंड 45 पर विचार करता हूँ।

श्री आइयून्नी (त्रावणकोर-कोचनी)ः खंड 44 के संबंध में मेरा एक संशोधन है।

माननीय अध्यक्षः मैं पहले खंड 45 पर विचार आरंभ करता हूँ, तत्पश्चात् खंड 44 पर आऊँगा।

खंड 45 (मतदान अभिकर्ता होने के लिए अनर्हता)

पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय (उत्तर प्रदेश)ः संशोधन सं. 381, मेरा संशोधन है।

माननीय अध्यक्षः वह एक नकारात्मक संशोधन है, अतः जब वह खंड विचार के लिए आए, तब वे उसका विरोध कर सकते हैं।