532 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः
खंड 44 में, फ्उसके मतदान अभिकर्ता के रूप में एक अभिकर्ता और दो एवजी अभिकर्ता और इससे अधिक नहींय् शब्दों के स्थान पर फ्ऐसे अभ्यर्थी के मतदान अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए अभिकर्ता और एवजी अभिकर्ता की ऐसी संख्या, जो विहित की जाएय् शब्द रखें।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
माननीय अध्यक्षः दूसरा संशोधन स्थगित किया गया।
ऽखंड 46 (मतगणना अभिकर्ता)
श्री शिवचरण लालः पंडित भार्गव के नाम से समेकित सूची सं. 1 में संशोधन सं. 362 है। मुझे इसे प्रस्तुत करने की अनुज्ञा दी जाए।
माननीय अध्यक्षः मैं माननीय मंत्री जी की प्रतिक्रिया जानना चाहता हूँ।
डॉ. अम्बेडकरः इसकी अनुज्ञा दी जा सकती है।
माननीय अध्यक्षः हाँ, माननीय मंत्री इसे पेश कर सकते हैं।
संशोधन किया गयाः
खंड 46 में, पंक्ति 2 में आने वाले फ्कर सकेगाय् शब्द के पहले फ्या उसका निर्वाचन अभिकर्ताय् शब्द अंतःस्थापित करें।
µ¹श्री शिवचरण लालह्
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
यथासंशोधित खंड 46, विधेयक में जोड़ा गया।
खंड 47 (मतदान अभिकर्ता, आदि की नियुक्ति का प्रतिसंहरण)
डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्तुत करने की अनुमति चाहता हूँ।
खंड 47 के स्थान पर निम्नलिखित खंड रखेंः
ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 21 मई, 1951, पृष्ठ 9184-88