34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 556

541

ऽश्री जे.आर. कपूरः मैं यह प्रस्ताव लाना चाहता हूँः

खंड 59 के भाग (घ) के पश्चात् निम्नलिखित नए भाग को भाग (च) के रूप में जोड़ेः

फ्(च) तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन निवारक निरोध के अधीन कोई व्यक्ति।य्

यह एक संशोधन है। एक अन्य संशोधन जो मैं आपकी अनुज्ञा ले लाना चाहता हूँ, श्रीमन्, मुद्रित सूची में संशोधन सं. 396 है, जिसे आपके नाम पर होने का विशेषाधिकार है। उसे मैं लाने का अनुरोध करता हूँः

खंड 59 के भाग (च) के पश्चात् निम्नलिखित नया भाग जोड़ेंः

फ्(च) उम्मीदवार उनके निर्वाचन अभिकर्ता और मतदान अभिकर्ता_

(छ) राष्ट्रपति, और राज्यों के राज्यपाल राजप्रमुख।य्

डॉ. अम्बेडकरः वे विशेषतः उनका उल्लेख क्यों करना चाहते हैं? वे मतदाता हैं।

श्री जे.आर. कपूरः जहां तक संशोधन सं. 396 का संबंध है, इसके दो भाग हैं, भाग (च) और भाग (छ), जिन्हें अंतःस्थापित किया जाना है। आप उन्हें पृथकतः ले सकते हैं, क्योंकि यह संभव है कि जहां भाग (च) के अंतःस्थापन पर सहमति हो जाए वहीं संभवतः भाग (छ) के अंतःस्थापन पर सहमति न हो जिसके कारणों की बेहतर जानकारी माननीय विधि मंत्री को होगी।

ऽऽमाननीय अध्यक्षः संशोधन प्रस्तुत किया गयाः

( i ) खंड 59 के भाग (घ) के पश्चात्, निम्नलिखित नए भाग को भाग (च) के रूप में जोड़ेंः

फ्(च) तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन निवारात्मक निरोध के अधीन कोई व्यक्ति।य्

( ii ) खंड 59 के भाग (घ) के पश्चात् निम्नलिखित नए भाग जोड़ेंः

(च) उम्मीदवार, उसके निर्वाचन अभिकर्ता और मतदान अभिकर्ता_

(छ) राष्ट्रपति, और राज्यों के राज्यपाल राजप्रमुख।य्

ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 21 मई, 1951, पृष्ठ 9204

ऽऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 21 मई, 1951, पृष्ठ 9207-09