34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 557

542 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री सोनावनेः मैं पंडित ठाकुर दास भार्गव के नाम के संशोधन के भाग (च) का समर्थन करता हूँ। मैं नए भाग (च) के परिवर्धन का भी समर्थन करता हूँ। डाक के माध्यम से किसी उम्मीदवार को मत देने की अनुज्ञा देना आवश्यक है, क्योंकि वह ऐसे स्थान पर हो सकता है, जो ऐसा संसदीय क्षेत्र नहीं है जिसमें वह उम्मीदवार के रूप में दर्ज है। उसके लिए उस विशिष्ट संसदीय क्षेत्र में जाना संभव नहीं है, इसलिए उसे डाक के माध्यम से मत देने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसी प्रकार की परिस्थितियां निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतदान अभिकर्ताओं के मामले में भी पैदा हो सकती हैं, इसलिए उन्हें भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जब उन्हें निर्वाचन या मतदान अभिकर्ता के रूप में कार्य करना पड़ता है, तो उन्हें भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है और वे उस निर्वाचन-क्षेत्र में उपस्थित होने में समर्थ नहीं हो सकते, जिसकी निर्वाचक नामावली में उनके नाम हैं। इसलिए यह उचित ही है, कि यह सुविधा उन्हें भी दी जाए।

डॉ. अम्बेडकरः श्रीमन्, श्री कपूर ने हमारे समक्ष तीन प्रस्ताव रखे हैं अर्थात्, यह कि डाक द्वारा मत देने की सुविधाएं नजरबंद व्यक्तियों को, उम्मीदवारों को और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मतदान अभिकर्ताओं को, साथ ही राष्ट्रपति राज्यों के राज्यपालों और राजप्रमुखों को प्रदान की जाएं।

मैं आरंभ में ही यह कहना चाहता हूं कि डाक मतपत्र एक बहुत खतरनाक बात यानी सर्वाधिक खतरनाक बात है, जो मैंने देखे हैं। मैंने उम्मीदवारों को ऐसे विभिन्न व्यष्टियों को ऐसे व्यक्तियों को नियुक्त करते हुए देखा है जो डाक द्वारा मत देने, उनके मतपत्र संगृहीत करने, उनके हस्ताक्षर लेने और उन्हें स्वयं डाक में डालने के हकदार हो जाते हैं और उनसे भारी मात्रा में अतर्किक दबाव उत्पन्न हो जाता है। अतः, मैं यह सोचता हूं कि इस प्रणाली को यथासंभव न्यूनतम मात्रा तक सीमित किया जाए।

श्री जे.आर. कपूरः तो यह उन मतदाताओं की पत्नियों के लिए लागू नहीं करें, जो दूर रह रही हैं।

डॉ. अम्बेडकरः वे केवल (क), (ख) और (ग) हैं।

फ्उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतदान अभिकर्ताओं के संबंध में, मैं यह नहीं सोचता कि डाक मतपत्र के नियम को उनके लिए लागू न किया जाए। मैं बिल्कुल समझ सकता हूं कि उम्मीदवार ऐसे निर्वाचन-क्षेत्र में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, जिसमें उसका नाम दर्ज है, क्योंकि हमने सुविधा दी है कि कोई उम्मीदवार कहीं से भी खड़ा हो सकता है जहां से भी वह खड़ा होना चाहता है। यह भी संभव है कि विभिन्न व्यक्ति, जिन्हें वह निर्वाचन, अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता और इसी प्रकार के अन्य व्यक्तियों को लगाता है, उन निर्वाचन क्षेत्रों में कार्य करने में समर्थ नहीं हों, जिनमें उनके नाम दर्ज हैं। ऐसे मामलों में, संभवतः उनके लिए ऐसे निर्वाचन-क्षेत्र में मत देने के लिए