567
भी लाभकर है क्योंकि वहां कम से कम एक अधिवक्ता होगा, न कि सभी सरकारी सेवक।
अगला संशोधन किया गयाः
खंड 85 के उप-खंड (3) के भाग (ख) में फ्दोनों में से कोई एकय् शब्दों के स्थान पर फ्प्रत्येक में से एकय् शब्द रखें।
µ¹श्री टी.टी. कृष्णमाचारीह्
माननीय उपाध्यक्षः अब मैं संशोधन सं. 18 (समेकित सूची सं. 2) प्रस्तुत करूंगा। यह पारिणामिक संशोधन है।
प्रश्न हैः
कि खंड 85 के उप-खंड (3) के दूसरे परंतुक में फ्सदस्यय् शब्द के स्थान पर फ्सदस्योंय् शब्द रखें।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न हैः
फ्कि यथासंशोधित खंड 85 के विधेयक का भाग हो गया।य्
प्रस्ताव अंगीकृत किया गया।
यथा संशोधित खंड 85, विधेयक में जोड़ा गया।
खंड 86 से 93, विधेयक में जोड़े गए।
डॉ. अम्बेडकरः श्रीमन्, मैं यह सुझाव देता हूं कि सदन अब स्थगित कर दिया जाए और मुझे ऐसे सदस्यों के साथ खंड 98 से आगे के खंडों पर विचार करने के लिए बैठने की अनुज्ञा दी जाए, जिन्होंने संशोधन पटल पर प्रस्तुत किए हैं। और तब हम कल मिलें, जिससे कि हमें ऐसे संशोधन लाने की पुनः कठिनाई न हो जिन्हें बाद में वापस ले लिया जाए या ऐसे संशोधन, जिन पर हमने अभी तक विचार न किया हो और कोई निश्चित निष्कर्ष न निकाला हो। आपके विचारार्थ मेरा यह विनम्र सुझाव है और सदन के विचारार्थ भी है कि वे इस पर सहमत हों, जिससे कि हम अभी ही और यदि आवश्यक हो_ दोपहर बाद भी इस प्रयोजन के लिए बैठक कर सकें।
कई माननीय सदस्यः हाँ, हाँ।
माननीय उपाध्यक्षः बहुत अच्छा। मैं सोचता हूं कि सुझाव सदन को स्वीकार्य है, किन्तु मैं सदन स्थगित करने के पूर्व एक सुझाव देना चाहता हूँ। मैं यह पाता हूं कि