34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 600

585

फ्परंतु ऐसा कोई यान, जलयान या पशु जिसका विधि सम्मत उपयोग ऐसे उम्मीदवार के निर्वाचन से सम्बद्ध किसी प्रयोजन के लिए उस उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता द्वारा किया जा रहा है, ऐसे निर्वाचन में मतदान पूरा होने तक इस उप-धारा के अधीन अधिग्रहीत किया जाएगा।य्

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्

माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्कि यथासंशोधित खंड 159 विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 159, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 160 से 166 तक विधेयक में जोड़े गए।

डॉ. अम्बेडकरः मैं खंड 167 को स्थगित कराना चाहता हूं। खंड 168 और 169 को सदन के समक्ष रखा जा सकता है, क्योंकि उनमें कोई संशोधन नहीं है।

खंड 168 और 169, विधेयक में जोड़े गए।

डॉ. अम्बेडकरः श्रीमन्, मैं चाहता हूं कि सदन स्थगित किया जाए। और मैं यह भी कहना चाहता हूं कि विधेयक पर आगे विचार करने के लिए भी मेरे लिए कल तक तैयारी करना संभव नहीं होगा। अतः, मैं सुझाव देता हूं कि सदन कल किसी अन्य विधेयक पर विचार करने की संभाव्यता की तलाश कर सकता है और मैं उसके पश्चात् तैयार रहूंगा। मैं समझता हूं कि यहां एक बायलर विधेयक है जो एक छोटा-सा विधेयक है और कल विचारार्थ लिया जा सकता है। (कुछ माननीय सदस्यः आज क्यों नहीं?) उसका प्रभारी सदस्य तैयार नहीं है, क्योंकि उसे कोई नोटिस नहीं दी गई है।

निर्माण, उत्पादन और आपूर्ति उपमंत्री (श्री बरगोहेन)ः मेरे पास यहां कागजात नहीं हैं।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री (श्री सत्य नारायण सिन्हा)ः सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया जाए और इस बीच वह जाकर कागजात ला सकते हें।

परिवहन और रेल राज्य मंत्री (श्री संथानम)ः श्रीमन्, मैं समझता हूं कि माननीय राज्य मंत्री श्री गोपालस्वामी आयंगर भाग ग राज्यों से संबंधित अपने विधेयक पर विचार किए जाने के लिए तैयार होंगे, किन्तु उन्हें कोई नोटिस नहीं है। संभवतः यदि सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया जाए तो हो सकता है वे विधेयक पर विचार कराए जाने की स्थिति में हो जाएं।