34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 602

587

करना या मृत्युय् शीर्ष का अर्थ उसके विवेक से ठीक नहीं है। उसका यह अभिप्राय है कि ‘रद्द करना’ शब्द ‘मृत्यु’ शब्द को भी समेटता है। अतः यदि ‘मृत्यु’ शब्द पहले आता तो यह बिल्कुल ठीक होता।

डॉ. अम्बेडकरः वह बात मस्तिष्क में स्वतः रहेगी।

श्री धुलेः तो मैं अपने संशोधन पर बल नहीं देता हूं।

माननीय उपाध्यक्षः पर मुझे आशा है कि सदन पार्श्व शीर्ष के संशोधन पर सहमत है।

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

ऽखंड 51 (मतदान के पूर्व उम्मीदवार की मृत्यु)

संशोधन किया गयाः

खंड 51 में, आगे निम्नलिखित पंरतुक जोड़ेंः

फ्परंतु यह और कि ऐसा कोई व्यक्ति जिसने धारा 35 की उप-धारा (1) के अधीन मतदान के प्रत्यादेश के पूर्व अपनी उम्मीदवारी के प्रत्याहरण की नोटिस दी है, ऐसे प्रत्यादेश के पश्चात् निर्वाचन के लिए उम्मीदवार के रूप में नामनिर्दिष्ट किए जाने के लिए पात्र नहीं होगा।य्

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्

माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथासंशोधित खंड 51, विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 51, विधयेक में जोड़ा गया।

खंड 59 (कतिपय वर्ग के व्यक्तियों द्वारा मतदान)

प्रो. एस.एल. सक्सेना (उत्तर प्रदेश)ः श्रीमन्, मैंने इस खंड के संबंध में एक संशोधन प्रस्तुत किया है।

माननीय उपाध्यक्षः संख्या क्या है और किस सूची में है?

प्रो. एस.एल. सक्सेनाः मैं यह बताने में असमर्थ हूं। यह मुद्रित सूची में नहीं है।

ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 23 मई, 1951, पृष्ठ 9482-85