34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 608

593

विहित रीति में इस आशय का जारी प्रमाण-पत्र पेश करने पर कि ऐसा व्यक्ति

भ्रष्टाचार या राज्य के प्रति देशद्रोह के लिए बर्खास्त नहीं किया गया है, इस बात

का निश्चायक सबूत होगा कि वह उस खंड के अधीन निरर्हित नहीं है।य्

माननीय उपाध्यक्षः संशोधन लाया गयाः

माननीय उपाध्यक्षः क्या अभी कोई संशोधन है?

प्रो. के.टी. शाहः समेकित सूची सं. 1 में मेरा एक संशोधन है।

माननीय उपाध्यक्षः किन्तु यह पुराने खंड 7 का संशोधन प्रतीत होता है।

प्रो. के.टी. शाहः यही हमारी कठिनाई है। यह नया खंड अचानक प्रस्तुत किया गया है। यदि आप हमारा संशोधन लाते और कम से कम नए विचार जो उपज रहे हैं, को लाने का प्रयास करने की अनुज्ञा नहीं देते........

माननीय उपाध्यक्षः मैं माननीय सदस्यों की कठिनाई समझता हूं। यह प्रतीत होता है कि पुराने खंड 7 के स्थान पर नया संशोधन प्रस्तावित करने की नोटिस पिछले रात या आज प्रातः परिचालित की गई। यह याद रखना होगा। इसलिए, हम खंड 7 पर 3.30 बजे विचार करेंगे और जब कभी नोटिसें दी जाती हैं वे साइक्लोस्टाइल की जाएंगी और सभी माननीय सदस्यों को परिचालित की जाएंगी। किसी औपचारिकता के बिना सभी संशोधन सचिव को सौंपे जा सकते हैं। हम उन्हें आज 3.30 बजे लेंगे।

इस प्रकार खंड 7 स्थगित किया जाएगा। अब किसी अन्य खंड पर हम विचार करें?

डॉ. अम्बेडकरः श्रीमन्, मैं नया खंड 166 क जोड़ना चाहता हूं।

माननीय उपाध्यक्षः खंड 7 स्थगित किया गया है। अब हम क्रम से कार्यवाही करेंगे। अन्य खंड जो स्थगित किए गए हैं, खंड 122, 123 और 124 हैं। मैं नहीं जानता कि वे कब तैयार होंगेµयह इस पर निर्भर करता है कि कितनी जल्दी प्रारूपकार तैयार कर लेगा। यदि वे तैयार हो जाएँगे, तो अपराह्न में हम उन पर विचार करेंगे।

श्री कॉमथः श्रीमन्, बीच-बीच में कई खंडों को छोड़ा गया है।

माननीय उपाध्यक्षः हम बीच-बीच में खंड नहीं छोड़ेंगेµवस्तुतः जब कभी कोई

खंड तैयार नहीं है, हम इसे बीच में छोड़ देते हैं।

नया खंड 166 क

डॉ. अम्बेडकरः हम खंड 166 क पर विचार करेंगे। मेरा संशोधन समेकित सूची सं. 2 की पूरक सूची सं. 7 में सं. 8 पर है। किन्तु मुझे उस संशोधन में एक या दो