599
फ्(ज) निर्वाचनों में व्यय के अधिकतम मापक्रम और ऐसे व्यक्तियों की संख्या और विवरण जिन्हें निर्वाचनों के संबंध में भुगतान पर नियोजित किया जा सकेगा।य्
माननीय उपाध्यक्षः व्यय से संबंधित धारा में, हमने पहले ही इसका उपबंध कर दिया है। हमने यह कहा है कि अधिकतम मापक्रम और निर्वाचन-व्यय वे होंगे जो विहित किए जाएं और अपेक्षित कोई अन्य विषय भी विहित किया जाएगा। चूंकि यह पहले ही वहां है, इसलिए क्या अब यह संशोधन रखना आवश्यक है? मैं सोचता हूँ यह अनावश्यक है।
श्री कॉमथः श्रीमन्, बिल्कुल ठीक। किन्तु मेरे पास दूसरा संशोधन है। मैं इसे पेश करने की अनुमति चाहता हूँः
खंड 167 के उप-खंड (2) के पश्चात्, निम्नलिखित नया उपखंड अंतःस्थापित करेंः
फ्(3) इस प्रकार बनाए गए नियमों को बनाए जाने पर यथाशीघ्र संसद के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें ऐसे उपांतरणों के साथ जो संसद द्वारा उनमें किए गए है दस इस प्रकार रखे जाने के पश्चात् दस दिनों की अवधि के भीतर, राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा।य्
क्या मैं इस पर बोलूं या इसे 3.00 बजे तक स्थगित किया जाएगा?
डॉ. अम्बेडकरः वे अभी बोल सकते हैं, किन्तु इसका मतदान स्थगित किया जाए।
ऽश्री आर.के. चौधरीः अन्य सदस्यों से भिन्न जिनके पास सदन के समक्ष रखने के लिए कई संशोधन हैं। मेरे पास केवल एक संशोधन है। मेरा संशोधन पुनरीक्षित समेकित सूची के पृष्इ 20 पर सं. 201 है। मैं उसे लाने की अनुमति चाहता हूंः
खंड 7 में निम्नलिखित स्पष्टीकरण जोड़ेंः
फ् स्पष्टीकरणः ऐसे अधिवक्ता को सरकार को जो या उसके किसी विभाग को वृत्तिक सेवाएं देता है और जिसे प्रतिधारण फीस और अन्य फीस दी जाती है, लाभ का पद धारण करने वाला नहीं समझा जाएगा और संसद के किसी सदन या राज्य की विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए निरर्हित नहीं होगा।य्
ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 28 मई, 1951, पृष्ठ 9549