609
श्री कॉमथः मेरा यह अनुमान है कि यह ज्यादा समय के कारण है। प्रधानमंत्री जी थक गए हैं।
श्री जवाहरलाल नेहरूः मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं बात को समझना पसंद करता हूं और मुझे बुद्धिहीन मत समझिए।
श्री कॉमथः कोई भी व्यक्ति ऐसा कहने का साहस नहीं कर सकता।
ऽश्री सारंगधर दासः अगला संशोधन जिसकी नोटिस मैंने दी है, वह परंतुक को हटाने के बारे में है। मैं प्रस्ताव पेश करने की अनुमति चाहता हूँः
खंड 122 के भाग (6) के परंतुक का लोप करें।
मैंने यह कहते हुए विधेयक के परंतुक को हटाने के लिए इस संशोधन की नोटिस दी थीः
फ्परंतु किसी मतदाता या कई मतदाताओं द्वारा अपने संयुक्त खर्चे पर मतदान केंद्र को जाने या वहां से लाने के प्रयोजन के लिए किसी यान या जलयान को किराये पर लेने को इस खंड के अधीन भ्रष्ट आचरण नहीं समझा जाएगा।य्
यह पंरतुक खंड 122 के उप-खंड (6) के अधीन उचित है।
श्री संथानमः इस मुद्दे को डॉ. अम्बेडकर के नए संशोधन द्वारा पूरा सुलझा दिया गया है क्योंकि सभी यंत्र चालित वाहनों को इस परंतुक से अपवर्जित किया गया है। अतः इस मुद्दे के महत्वपूर्ण भाग को पहले ही पूरा कर लिया गया है।
श्री सारंगधर दासः मैं सहमत नहीं हूं। यदि मेरे संशोधन स्वीकार कर लिए जाते हैं तो विधि मंत्री के संशोधन की सभी बातें समाप्त की जानी चाहिएं। मोटर परिवहन को पूर्णतः वर्जित किया जाना चाहिए। प्रवर समिति द्वारा यथासंशोधित विधेयक का यह मेरा संशोधन है। यह बहुत मौलिक संशोधन है।
श्रीमन्, मैं सदन को अपने संशोधन की सिफारिश करता हूं।
डॉ. अम्बेडकरः श्रीमन्, मैं इसे स्वीकार नहीं करता।
प्रस्ताव अस्वीकार किया गया।
ऽऽचौधरी रणवीर सिंहः मैं प्रस्ताव पेश करने की अनुमति चाहता हूँ।
खंड 122 के भाग (8) के स्पष्टीकरण में फ्चौकीदार, दफेदार, लम्बरदार, जेलदारय् शब्दों का लोप करें।
ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 28 मई, 1951, पृष्ठ 9590-91
ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 28 मई, 1951, पृष्ठ 9295-95