613
प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
खंड 123µयथासंशोधित, विधेयक में जोड़ा गया।
ऽऽखंड 124 (अवैध आचरण)
डॉ. अम्बेडकरः मैं यह प्रस्ताव लाने की अनुमति चाहता हूंः
खंड 124 के उप-खंड (1) में निम्नलिखित जोड़ेंः
फ्स्पष्टीकरणµ ऐसी संस्था या संगठन द्वारा समर्थित किसी उम्मीदवार के निर्वाचित होने की संभावना के अनुसरण के लिए किसी संस्था या संगठन द्वारा यथाउपरोक्त उपगत या प्राधिकृत ऐसे किसी व्यय को खंड के अर्थान्तर्गत उपगत या प्राधिकृत व्यय समझा जाएगा।य्
माननीय अध्यक्षः संशोधन पेश किया गया।
श्री कॉमथः मैं प्रस्ताव पेश करने की अनुमति चाहता हूँः
खंड 124 के भाग (2) में फ्किसी भवन काय् शब्द का लोप करें।
मैंने प्रवर समिति के समक्ष यह मुद्दा उठाया था किन्तु इस पर विस्तार से विचार नहीं किया गया और इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया। मैं अपनी कठिनाई को स्पष्ट और संक्षिप्त उल्लेख करना चाहूंगा। मैं मध्य प्रदेश के कुछ भवनों के बारे में जानता हूं, जहां निचले तल को शराब या मद्यपान की दुकान में संपरिवर्तित कर दिया गया है और ऊपरी तल को भिन्न-भिन्न प्रयोजनों के लिए कतिपय लोगों या छात्रों या अन्य लोगों को पट्टे पर दिया गया है। क्या ऐसे भवन के सबसे ऊपरी तल पर बैठक हो सकती है?
डॉ. अम्बेडकरः इसमें कतई कोई भय नहीं है।
श्री कॉमथः किंतु इसमें संदेह है और मैं माननीय मंत्री से फ्किसी भवन काय् शब्दों का लोप करने और ऐसी कठिनाइयों से बचने के लिए जिसे सुलझाना कठिन हो सकता है, कहूंगा। इन शब्दों पर फिर से विचार किया जाए जिससे इस विषय को संदेह से परे किया जा सके।
माननीय अध्यक्षः संशोध प्रस्तावित किया गया।
खंड 124 के भाग (2) में फ्किसी भवन काय् शब्द का लोप करें।
पंडित कुंजरु कुछ कहना चाहते हैं?
ऽ ऽसं. वा., खंड 12, भाग II, 28 मई, 1951, पृष्ठ 9599-9606