79
फ्कि संविधान के अनुच्छेद 102 के अधीन लाभ के कुछ पदों के संबंध में उपबंध करने के विधेयक पर विचार किया जाए।य्
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
मुझे यह प्रस्तावित करने की इजाजत दी जाए।
ऽश्री त्यागीः मैं प्रस्ताव करना चाहता हूँः
फ्कि खंड 1 के शीर्षक में, ‘संक्षिप्त नाम’ शब्दों के पश्चात् ‘और प्रारम्भ’ शब्द अन्तः स्थापित किए जाएँ।य्
यह बहुत ही सामान्य संशोधन है और आशा करता हूँ कि डॉक्टर साहब इसे स्वीकार करेंगे।
डॉ. अम्बेडकरः संभवतः मेरे मित्र श्री त्यागी ने यह समझा है कि इसमें प्रारम्भ कहने वाला कोई खंड नहीं है। साधारणतः विधेयक में यह बताने वाला खंड होता है कि विधेयक अमुक तारीख से प्रवृत्त होगा। यह खंड इस विधेयक में नहीं है और उनका विचार है कि यह एक कमी है जिसे दूर किया जाना चाहिए। किन्तु मेरा निवेदन है कि साधारण
खंड अधिनियम के अधीन, जब विधेयक में ऐसा खंड अंतर्विष्ट न हो तो यह उपधारणा की जाती है कि यह राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के ठीक पश्चात् प्रवृत्त हो जाएगा।
माननीय उपाध्यक्षः वे तारीख 26 जनवरी, 1950 तक ले जाना चाहते हैं।
डॉ. अम्बेडकरः जब तक अध्यादेश विद्यमान है, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
ऽसं. वा., खंड 2, भाग II, 10 मार्च, 1950, पृष्ठ 1365