98 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
- 2
मोहम्मदी (पश्चिमी) मोहम्मदी, अटवा पिपरिया मगदपुर और मोहम्मदी
तहसील के पसगवां परगना
मोहम्मदी (पूर्वी) मोहम्मदी तहसील (मोहम्मदी अटवा पिपरिया,
मगदपुर और पसगवां परगना को छोड़कर)
प्रस्ताव अंगीकृत किया गया था।
माननीय उपाध्यक्ष : संसदीय और विधानमंडल निर्वाचन क्षेत्र (उत्तर प्रदेश) परिसीमन से संबंधित राष्ट्रपति का आदेश सदन द्वारा स्वीकृत संशोधन की सीमा तक परिवर्तित होता है।
पंडित कुंजरू : क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या यह उत्तर प्रदेश विधानमंडल की भी बाबत है या केवल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में परिवर्तन की बाबत है?
डॉ. अम्बेडकर : यह दोनों के लिए है।
माननीय उपाध्यक्ष : हमने परिषद निर्वाचन क्षेत्रों और संसदीय तथा विधान मंडल निर्वाचन क्षेत्रों, दोनों की बाबत किया है। अब कोई प्रस्ताव नहीं है।
पंडित कुंजरू : क्या मैं विधानमंडल निर्वाचन क्षेत्रों में से एक के बारे में माननीय मंत्रियों से प्रश्न पूछ सकता हूँ?
माननीय उपाध्यक्ष : अब यह विषय समाप्त हो गया है।
पंडित कुंजरू : इस विषय पर विचार करने के पश्चात् हमने कहा है कि एक निर्वाचन क्षेत्र दो सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र होना चाहिए। वह क्यों आवश्यक हो गया है? क्या उनका निष्कर्ष था कि उनके द्वारा यथा प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं का अनुपात उससे अधिक होगा जो समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित किया गया है?
डॉ. अम्बेडकर : मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने कोई ऐसा परिवर्तन किया है।
*****