25. केन्द्रीय और राज्य कानूनों की संवीक्षा - Page 132

115

विशेष पद्धति के द्वारा चुना गया है।

डॉ. अम्बेडकर : मैं माननीय सदस्य की इस बात से असहमत हूँ कि अनेक

vE csMd j

कानून ऐसे हैं जो संविधान से असंगत हैं हालांकि मैं मानता हूँ कि कुछ कानून जरूर ऐसे होंगे। मेरे माननीय मित्र को याद होगा कि यह एक बहुत ही कठिन मामला है और सरकार को इस मुद्दे के संबंध में निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना है कि क्या यह कानून वास्तव में असंगत है अथवा इसे बनाए रखा जाना चाहिए। इस एक कानून की विधि मंत्रालय और अटार्नी जनरल के साथ-साथ पंजाब सरकार के विधि परामर्श द्वारा बहुत बारीकी से जांच की गई थी और तब यह निष्कर्ष निकाला गया था कि मूल अधिकारों की दृष्टि से इसे बरकरार नहीं रखा जा सकता और सरकार को इस मामले में किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है कि मामले पर अनुकूलन के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है।

*****