119
अपने पास रखता है और प्रश्न के भाग ‘क’ के उत्तर में इंगित पद्धति के अनुसार काउंसिल की नियुक्ति करता है।
(घ) स्वाभाविक है, काउंसिलों का शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि नियुक्त काउंसिल कितना वरिष्ठ है और उसकी स्टैंडिंग क्या है और साथ ही इस बात पर भी कि मामला कितना महत्वपूर्ण और कितना पेचीदा है। मुझे खेद है कि मैं प्रश्न का इससे अधिक निश्चित उत्तर दे पाने में असमर्थ हूँ।
श्रीमती दुर्गाबाई : क्या विधि मंत्री महोदय नियुक्त किए गए सभी जूनियरों की सूचना दे सकते हैं और उन्हें किस आधार पर शुल्क दिया गया था?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : केन्द्र और राज्य सरकारों के लिए सामान्यतः
| v | kj |
|---|
| vE | csMd | j |
|---|
श्री अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर और श्री इन्द्र देव दुआ को, वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।
सामान्य रूप से नियुक्त किए गए, जूनियर वकील ये हैं :-
श्री जी. एन. जोशी
श्री एस. एन. सीकरी
श्री राजिन्द्र लाल
श्री के. सिंह
श्री एच. जे. उमरीगर
श्री आर. गणपति अय्यर
श्री बी. सेन
श्री सी. आर. पट्टाभिरामन
श्री एस. एन. मुखर्जी
श्रीमती दुर्गाबाई
श्री एस. बी. जेठ
राय बहादुर नानकचन्द
श्री वी. एन. सेठी
सरदार करतार सिंह चावला
श्री जी. सी. माथुर
श्री ए. एन. किरपाल