28. कूच बिहार (जनसंख्या) - Page 138

fc gk
t u la [;
(28)

3235 श्री एस. सी. सामन्तः (क) क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि पश्चिम बंगाल में कूच बिहार के उन गांवों के नाम क्या हैं, और वहाँ की जनसंख्या कितनी है, जहाँ कि आगामी आम चुनावों के लिए प्रत्येक गांव में एक-एक अथवा दो-दो ही मतदाता हैं;

(ख) सन् 1941 की जनगणना के अनुसार उन गांवों की जनसंख्या क्या थी?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) और (ख) : मुझे चुनाव आयोग के माध्यम से पता चला है कि कूच बिहार में 25 गांव ऐसे हैं, जहाँ कि निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रत्येक गांव में तीन से अधिक मतदातोंं नहीं हैं। इन गांवों के नामों और मतदाताओं की संख्या को प्रथम प्रकाशन के समय दर्ज मतदाताओं की संख्या दर्शाने वाला विवरण सदन के पटल पर रखा जाता है (देखिए परिशिष्ट XXII उपाबंध 19) इन गांवों की जनसंख्या से संबंधित विवरण इस समय उपलब्ध नहीं है लेकिन मैं इसे स्थानीय प्राधिकारियों से मंगाने की कोशिश कर रहा हूँ। इसके साथ ही एक बात और बता देना चाहिता हूँ कि दावे प्रस्तुत करने की तारीख अभी 31 मार्च को समाप्त हुई है तथा चुनाव आयोग के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि इन दावों के आधार पर मतदाताओं के रूप में कितने व्यक्तियों के नाम दर्ज किए गए हैं?

श्री एस. सी. सामन्त : क्या यह सच है कि यह मामला चुनाव आयोग को भेजा गया था? और यदि हाँ, तो इस संबंध में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं?

डॉ. अम्बेडकर : जैसा कि मैं कह चुका हूँ कि सही वस्तु-स्थिति का पता लगाने के लिए हमने इस मामले को स्थानीय प्रशासन के पास भेज दिया है और इस बात की पूरी संभावना है कि हाल ही में हुई कुछ गड़बडि़यों के कारण कुछ गांव वाले एक गांव से दूसरे गांव में चले गए हों और कुछ गांव वाले, जिसे हम तकनीकी भाषा में ‘बेचीरा’ कहते हैं, हो गए हों।

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 18 अप्रैल, 1951, पृ. 3318