28. कूच बिहार (जनसंख्या) - Page 139

122 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री एस. सी. सामन्त : माननीय मंत्री महोदय का कहना है कि इन गांवों के जनसंख्या संबंधी आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। क्या मैं यह समझूँ कि कूच बिहार के जनगणना संबंधी आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं?

डॉ. अम्बेडकर : मैंने तो उन्हें नहीं देखा है।

श्री कॉमथ : चुनाव आयोग को इन गांवों से संबंधित दावों और एतराजों संबंधी रिपोर्ट के कब तक मिल जाने की आशा है? क्या एक भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है?

डॉ. अम्बेडकर : सामान्यतः मैं ऐसा नहीं समझता क्योंकि यह मामला पूर्णतया उन लोगों द्वारा निपटाया जाना है, जिन्हें इस मामले में दावों पर न्याय-निर्णय करने के लिए नियुक्त किया गया है।

श्री एस. सी. सामन्त : कूच बिहार की आबादी के बिखरी होने के कारण क्या सरकार आगामी आम चुनावों में मतदान केन्द्रों से संबंधित नियमों में ढील देने पर विचार कर रही हैं?

डॉ. अम्बेडकर : इन सब बातों को ध्यान में रखा जाएगा।

*****