(29)
* निर्वाचक नामवलियाँ
| Col1 | Col2 | Col3 | Col4 |
|---|---|---|---|
| Col1 | Col2 | Col3 | Col4 | Col5 |
|---|---|---|---|---|
3361 श्री कॉमथ : क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :-
(क) क्या भाग ‘क’, ‘ख’ और ‘ख’ के प्रत्येक राज्य से निर्वाचक नामावलियों से संबंधित दावों और आपिŸायों की संख्या संबंधी रिपोर्ट मिल गई हैं अथवा मंगाने के लिए कहा गया है;
(ख) यदि हाँ, तो दर्ज कराए गए दावों और शिकायतों की राज्यवार कुल संख्या क्या हैं;
(ग) अब तक कितने दावों और शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है; और
(घ) कितने मंजूर और कितने नामंजूर हैं?
विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) से (घ) चुनाव आयोग द्वारा सूचना एकत्रित की
| vEcsMd | j |
|---|
जा रही है। और यह यथा समय सदन के पटल पर रख दी जाएगी।
श्री कॉमथ : क्या आपत्तियाँ दर्ज कराने की लिए अंतिम तारीख सभी राज्यों में एक ही है या अलग-अलग हैं?
डॉ. अम्बेडकर : इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। मुझे इस प्रश्न का नोटिस दिया जाना चाहिए।
श्री कॉमथ : दावों और आपिŸायों संबंधी सूचना चुनाव आयोग के कार्यालय में कब तक पहुंच जाएंगी?
डॉ. अम्बेडकर : मैं नहीं समझता कि इस मामले में कोई अनावश्यक विलम्ब होगा।
*****
* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 21 अप्रैल, 1951, पृ. 3439