30. मतपेटियों का निर्माण - Page 141

(30)
* मतपेटियों का निर्माण
e r isfV;ksa
mi kè;k
d h
v ksj

3355 श्री आर. सी. उपाध्याय (श्री किशोरी मोहन त्रिपाठी की ओर से)ः (क)

क्या विधि मंत्री यह बताने की कष्पा करेंगे कि विभिन्न राज्यों द्वारा आम चुनावों के प्रयोजनार्थ मत पेटियों के निर्माण और मतपत्रों के प्रकाशन संबंधी कार्य में अब तक कितनी प्रगति की गई है;

(ख) क्या ये पूरे भारत में एक ही प्रकार के होंगे?

(ग) क्या अज्ञानी और अनपढ़ मतदाताओं को अपनी इच्छानुसार मतदान करने की बात को ध्यान में रखते हुए मतपेटियों के निर्माण और मतपत्रों के प्रकाशन में पर्याप्त सावधानियाँ बरती गई हैं?

विधि मंत्री डॉ. अम्बेडकर : (क) पश्चिमी बंगाल, बिहार और राजस्थान को छोड़कर

fo fèk e=a
csMd j

सभी राज्यों में चुनाव आयोग के परामर्श से मतपेटियों के निर्माण संबंधी आदेश दे दिये हैं। इन तीन राज्यों से संबंधित सूचना की प्रतीक्षा है। पूरे देश के लिए मत पत्रों की छपाई का कार्य एक ही जगह सिक्यूरिटी प्रिंटिंग प्रेस, नासिक में चल रहा है।

(ख) मतपेटियों के आकार-प्रकार को चुनाव आयेग द्वारा अनुमोदित कराया गया है और सभी मतपेटियाँ लगभग एक ही तरह की होंगी। केवल ताले की व्यवस्था अलग-अलग तरह की होगी। मत-पत्रों का आकार-प्रकार एक ही होगा।

(ग) जी हाँ। मतपेटियाँ दो रंगों की होंगी। लोकसभा चुनावों के लिए अलग रंग होगा और राज्य विधानसभा के लिए दूसरा रंग होगा। मत-पत्रों के रंग में भी इसी प्रकार की भिन्नता होगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक मत पेटी आवंटित की जाएगी और अलग-अलग उम्मीदवारों की मत पेटी की पहचान उन पर आसानी से प्रभेद्य और परिचित चिन्ह जैसे फूल, झोंपड़ी, पेड़, हाथ, हल, हाथी जैसे चिन्ह चिपकाएं जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को एक चुनाव चिह्न

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 21 अप्रैल, 1951, पृ. 3444