30. मतपेटियों का निर्माण - Page 142

125

दिया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था से अनपढ़ मतदाताओं को अपना वोट स्वतंत्र रूप से डालने में आसानी होगी।

श्री आर. सी. उपाध्याय : मैं जानना चाहता हूँ कि क्या सरकार ने मत पेटियों के निर्माण हेतु इस्पात (स्टील) की खरीद कर ली है?

डॉ. अम्बेडकर : जी हाँ, बिना इस्पात के मतपेटियाँ कैसे बन सकती हैं?

चौ. रणबीर सिंह : चुनावों से कितने दिन पहले मतदाताओं को चुनाव चिन्ह बता दिए जाएंगे?

डॉ. अम्बेडकर : मैं समझता हूँ कि जिस दिन संवीक्षा पूरी हो जाएगी और नामांकन पत्रों को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा, चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। अपने मतदाताओं के बीच में अपने चुनाव चिन्ह को प्रचारित करने का काम उम्मीदवार का है।

श्री जे. एन. हजारिका : मैं जानना चाहता हूँं कि चुनाव के लिए मतपेटियों की अपेक्षित संख्या का किस आधार पर पता लगाया है और क्या यह पता लगाते समय भौगोलिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है?

डॉ. अम्बेडकर : यह मतदाताओं की संख्या और मतदान केन्द्र की क्षमता पर निर्भर करता है। मेरे पास इस बात की सूचना उपलब्ध है कि चुनावों के प्रोजनार्थ किस-किस राज्य ने कितनी-कितनी पेटियों की मांग की है। यह एक बहुत लम्बी सूची है।

एक माननीय सदस्य : वे असम की जानकारी चाहते हैं।

डॉ. अम्बेडकर : असम के लिए कुल 50,000 मतपेटियाँ हैं।

माननीय उपाध्यक्ष : मैं नहीं समझता कि उसे पढ़कर सुनाने की आवश्यकता है। प्रश्न-काल समाप्त हुआ।

*****