31. संसद का भंग किया जाना - Page 143

126 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

d k
f d;
t ku
(31)
संसद का भंग किया जाना

3476 श्री सोनवाने : (क) विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार का प्रस्ताव नवम्बर, दिसम्बर, 1951 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर संसद को भंग करने का है?

(ख) यदि हाँ, तो संसद कब भंग होगी; चुनाव परिणाम आने के पहले होगी अथवा बाद में।

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) और (ख) : माननीय सदस्य कृपया संविधान

fo fèk

के अनुच्छेद 379(1) का अवलोकन करें। इस अनुच्छेद के उपबंधों के अनुसार इस अंतिम संसद का गठन विधिवत ढंग से किया गया है और इसे इसके पहले सत्र की बैठक के लिए आहूत किया गया है। तदनुसार, यह संसद आगामी नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले चुनावों से पूर्व अथवा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद तक भंग नहीं होगी। जैसे ही संसद के नये सदन प्रथम सत्र की बैठक के लिए आहूत किये जाएंगे वैसे ही इस संसद के कार्यकलाप स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 25 अप्रैल, 1951, पृ. 3556